अयोध्या :दुनिया का सबसे भव्यतम होगा अयोध्या में श्री राम मंदिर जन्मभूमि मंदिर अयोध्या

अयोध्या:——-
दुनिया का सबसे भव्यतम होगा अयोध्या में श्री राम मंदिर जन्मभूमि मंदिर अयोध्या
=========उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर दुनिया में भव्यतम होगा।
उन्होने शुक्रवार को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या के परिपेक्ष्य में आप सबने देखा होगा, यही हुआ।
आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह दुनिया का सबसे भव्यतम मंदिर होगा।
श्री योगी ने कहा कि दशहरा का पर्व सत्य और न्याय के साथ धर्म पथ पर चलते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के प्रतीक रावण पर विजय की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि धर्म, सिर्फ उपासना विधि नहीं है बल्कि यह कर्तव्यथ पर चलने की प्रेरणा है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें कर्तव्यपथ की तरफ अग्रसर होने को प्रेरित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम धर्म पथ पर धैर्य व बुद्धिमता से आगे बढ़ें तो बड़ी से बड़ी चुनौती या संकट में भी विजय संभव है। प्रभु श्रीराम के जीवन से हम सबको यही प्रेरणा मिलती है। भगवान विष्णु के मानव अवतार श्रीराम का जीवन हमें युगों युगों से हर परिस्थिति में धैर्य से चुनौती का मुकाबला करने की प्रेरणा देता रहा है।
श्री योगी ने कहा कि पांच सौ वर्षों तक प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में गुलामी के जिन बादलों ने घेरकर भारत को बदनाम किया, एक-एक कर वे सभी छंटते गए हैं। लंबा संघर्ष, बड़ा आंदोलन हुआ। कोई ऐसा पथ नहीं था जिसका अनुसरण करते हुए रामभक्तों ने राम मंदिर के पुनर्निर्माण के अभियान को आगे न बढ़ाया हो। सत्य की जीत होती है क्योंकि न्याय सत्य के साथ रहता है। न्याय व सत्य को प्राप्त करने के लिए धर्म का मार्ग अनिवार्य है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :अयोध्या के सरयू घाट स्थित लक्ष्मण किला मैदान में हुआ रावण दहन

Sat Oct 16 , 2021
अयोध्या:——- अयोध्या के सरयू घाट स्थित लक्ष्मण किला मैदान में हुआ रावण दहन।मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याभगवान श्री राम और रावण के बीच महासंग्राम के बाद अधर्म पर सत्य की जीत का दिया गया संदेश। सरयू तट पर स्थित रावण दहन के दौरान अयोध्या के संतो के साथ बड़ी संख्या […]

You May Like

advertisement