अयोध्या:अजय सिन्हा बने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल के उत्तर प्रदेश प्रमुख

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
श्री कृष्णजन्म भूमि मुक्तिदल दल का उत्तर प्रदेश प्रमुख बनाने के लिए कृष्णजन्म भूमि मुक्तिदल दल के राष्ट्र प्रमुख तथा श्री कृष्ण जन्म भूमि के पछकार श्री राजेश मणि त्रिपाठी जी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ तथा पूर्ण विस्वास दिलाता हूँ कि हिन्दू धर्म के उत्थान व श्री कृष्णजन्म भूमि मुक्ति के लिए सदा संघर्ष करता रहूंगा मैं 6 दिसम्बर के कार्यक्रम श्री कृष्णजन्म भूमि काशी विश्वनाथ मुक्ति संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिसंकल्पित हूँ!!

अजय सिन्हा जी को श्री कृष्णजन्म भूमि मुक्तिदल दल प्रदेश प्रमुख बनाये जाने पर श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ सहित कई हिंदू संगठनों ने बधाई दी!

इसी के साथ उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय सिन्हा ने कहा,
मैं श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए दृढ़ संकल्पित हूं तथा कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त करा कर ही चैन से बैठूंगा यह सत्य है कि भगवान श्री कृष्ण से बड़ा जज भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा वकील भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा पैरोकार कोई नहीं है हम सभी निमित्त मात्र है!
हमे हमेसा भगवान श्री कृष्ण के उपदेश ताकत देते रहेंगे विजय हमेशा उसकी होती है जहां ईश्वर है , और ईश्वर हमेशा वहीं है, जहां सत्य है इसलिए सत्य का साथ कभी न छोड़ें। अंतत: सत्य की ही जीत होती है। सत्य के लिए जो करना पड़े करो। जिंदगी एक उत्सव है, संघर्ष नहीं। लेकिन जीवन के कुछ मोर्चों पर व्यक्ति को लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जो व्यक्ति लड़ना नहीं जानता, युद्ध उसी पर थोपा जाएगा या उसको सबसे पहले मारा जाएगा। महाभारत में पांडवों को यह बात श्रीकृष्ण ने अच्‍छे से सिखाई थी। पांडव अपने बंधु-बांधवों से लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन श्रीकृष्ण ने समझाया कि जब किसी मसले का हल शांतिपूर्ण तरीके से नहीं होता, तो फिर युद्ध ही एकमात्र विकल्प बच जाता है। कायर लोग युद्ध से पीछे हटते हैं।

अब जरूरत उस अधूरे श्लोक को पूरा करने का
अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च: l”

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष ने दर्जनों साथियों के साथ किया रक्तदान

Sat Sep 18 , 2021
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष ने दर्जनों साथियों के साथ किया रक्तदानतिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याआज अयोध्या महानगर युवा मोर्चा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा […]

You May Like

advertisement