अयोध्या:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया गया अनावरण

अयोध्या:——
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया गया अनावरण
(इसके अलावा भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने)
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नगर निगम के सभागार में कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। आज देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना बैंक खाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति के सम्मान के लिए कार्य किया है। स्वतंत् देव शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर नगर निगम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पौधरोपण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यक्रम के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने कांग्रेसी विचारधारा से हटकर राष्ट्रवाद की विचारधारा एवं अंत्योदय के आधार पर संगठन खड़ा किया था। वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके बताए हुए मार्ग से आज दुनिया में सबसे ताकतवर भारतीय जनता पार्टी के रूप में यह दल खड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि भारत विश्व गुरु बने आज वह भी हम लोगों के आंखों के सामने दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि पहले प्राथमिक स्कूलों में टायलेट की व्यवस्था ना होने की वजह से बच्चियां स्कूल छोड़ देती थी, लेकिन पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत इस समस्या का भी समाधान किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की इमानदारी की मिशाल देते हुए कहा कि इनका परिवार आज तक सरकारी गाड़ी में नहीं बैठा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का जीता हुआ विधायक आज मंदिर के पक्ष में नहीं है, बल्कि वह तालिबान को समर्थन करता है। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद लल्लू सिंह में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाते हुए गरीबों के लिए योजनाएं चलाई। 44 योजनाओं का देश के लोगों को लाभ मिला। इस दौरान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, बीकापुर विधायक शोभा सिंह, महानगर जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व महंत राजू दास आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: सर्पदंश से पिता की मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों से मिले विधायक दी आर्थिक सहायता

Sat Sep 25 , 2021
अयोध्या:——- सर्पदंश से पिता की मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों से मिले विधायकदी आर्थिक सहायतापरिजनों से मिलकर सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का दिलाया भरोसामनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याभेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव निवासी हरिश्चंद्र रावत उम्र 45 वर्ष की तीन दिन पूर्व सर्प दंश से मौत हो […]

You May Like

advertisement