बरेली: अष्टम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 समारोह के अंतर्गत आयुष प्रमोद राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का हुआ आयोजन

अष्टम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 समारोह के अंतर्गत आयुष प्रमोद राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेशानुसार अष्टम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-2023 समारोह के अंतर्गत एस0आर0एम0 राजकीय महिला यज्ञ आयुर्वेदिक कालेज बरेली द्वारा आज दिनांक 08 नवंबर 2023 को आयुष प्रमोद -2023 राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मलेन का आयोजन किया गया! जिसमे कई प्रदेश के विशेषज्ञ एवं स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर छात्रों ने अपने शोध पत्र पढ़ें!
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माननीया सौम्या अग्रवाल, आयुक्त, बरेली एवं माननीय डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक महोदय ने धन्वंतरि भगवान को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया! उदघाटन समारोह कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि प्रो0 ए. के. सिंह, कुलपति महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति प्रो0 अरुण त्रिपाठी जी, प्रो0 वाई0 सी0 मिश्रा, उपनिदेशक आयुर्वेद, लखनऊ डॉ जुगल किशोर राना रहे!
स्वागत भाषण डॉ संतोष कुमार ने दिया! राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मलेन पत्रिका का विमोचन किया गया!
वैज्ञानिक सत्र मे अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से आये डॉ रमाकांत यादव ने
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से आये प्रो. जे. एस. त्रिपाठी ने आज के समय मे मानसिक रोग की चिकित्सा एवं डॉ मृदुलता मौर्य ने समाज मे हो रहे ओरल कैंसर पर अपना शोध पत्र पढ़ा! दूसरे वैज्ञानिक सत्र मे प्रो0 अनिल सिंह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद – लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर पर व्याख्यान दिया! आई सी ए आर – आई वी आर आई, बरेली के वैज्ञानिक प्रो0 भारत भूषण ने पत्र पढ़ा, डॉ राजीव यादव बरेली ने वृक्ष-आयुर्वेद पर प्रस्तुतीकरण दिया! आयोजित राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मलेन मे अतिथि महोदय एवं विशेषज्ञ सम्मानित किये गए प्रो ए के सिंह एवं प्रो ए के त्रिपाठी जी को आयुर्वेद शिरोमणि सम्मान दिया गया, प्रो डी के द्वीवेदी एवं प्रो वाई सी मिश्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया! बनारस के प्रो0 जे एस त्रिपाठी को आयुर्वेद मार्तण्ड अवार्ड एवं डॉ मृदुलता मौर्य को धन्वंतरि अवार्ड, डॉ सीमा सचान को घाणेकर अवार्ड, डॉ मनोज कुरील को सुश्रुत अवार्ड एवं डॉ दीप शिखा जोशी आयुर्वेद रतन अवार्ड , डॉ रमाकांत यादव को चक्रपाणी अवार्ड, डॉ विभा को चरक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया!

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में रैन बसेरों/शेल्टर होम का संचालन किया जाए सुनिश्चित-जिलाधिकारी

Thu Nov 9 , 2023
15 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में रैन बसेरों/शेल्टर होम का संचालन किया जाए सुनिश्चित-जिलाधिकारी रैन बसेरों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल एवं समुचित प्रकाश आदि व्यवस्था की जाये सुनिश्चित रैन बसेरों के आस-पास एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाने की जाये समुचित व्यवस्था-जिलाधिकारी दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र […]

You May Like

advertisement