जनपद में मनेगा आयुष्मान भारत दिवस

जनपद में मनेगा आयुष्मान भारत दिवस

विशेष उपलब्धि वाले अस्पताल के प्रभारी को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

लाभार्थी साझा करेंगे अनुभव, किए जायेंगे सम्मानित

आजमगढ़, 21 सितम्बर 2022
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुक्रवार (23 सितम्बर 2022) को चार वर्ष पूरे करने जा रही है| इसके उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में ‘आयुष्मान भारत दिवस’ का आयोजन किया जायेगा| यह कहना मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी का|
डॉ तिवारी ने बताया कि जनपद में अभी तक 2,65,143 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं तथा 17969 लोगों का इलाज किया गया है| उक्त के क्रम में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा दिए गये हैं| स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर इसके मनाये जाने पर जोर दिया हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ वाई प्रसाद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के चार वर्ष के सफलता पूर्ण सफर और आगामी रणनीतियों पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारी, योजना के नोडल अधिकारी के माध्यम योजना के प्रति जागरूकता लाने के व वंचित समुदाय तक योजना का लाभ पहुंचने पर चर्चा होगी। इसमें अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर भी विचार किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जायेगा। साथ ही विशेष उपलब्धि वाले अस्पताल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।
आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ स्मृति मिश्रा ने बताया की आयुष्मान भारत योजना के तहत आबद्ध जिले के सरकारी व निजी क्षेत्र के उस अस्पताल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिसने सबसे अधिक योजना के लाभार्थियों का उपचार किया हो| समारोह में चिन्हित अस्पताल के प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा| इसके अलावा योजना के तहत किसी गंभीर बीमारी के उपचारित लाभार्थियों को चिन्हित कर समारोह में आमंत्रित करने को कहा गया है| समारोह में उनका फीडबैक (अनुभव) साझा किया जाए और उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

AAP सांसद संजय सिंह ने BJP पर जमकर साधा निशाना कहा - खोखा पार्टी है भाजपा

Thu Sep 22 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक AAP सांसद संजय सिंह ने BJP पर जमकर साधा निशाना कहा – खोखा पार्टी है भाजपा “विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” नगर निकाय के चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता सरयू से संगम तक निकालेंगे “महँगाई भगाओ, रोज़गार बचाओ पदयात्रा” पीएम मोदी ने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement