आजाद अधिकार पार्टी व ग्रामीणों ने इलाज के दौरान प्रसूता की मौत मामले को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन दोषियों के ऊपर कारवाई की है मांग

आजाद अधिकार पार्टी व ग्रामीणों ने इलाज के दौरान प्रसूता की मौत मामले को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन दोषियों के ऊपर कारवाई की है मांग

आजमगढ़।आजाद अधिकार सेना के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने के चलते प्रसूता की जान जा ने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 28 अगस्त को जिले के तरवां स्थित राजवंती मेमोरियल हॉस्पिटल में पीठोंपट्टी निवासिनी रेनू गोंड को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रसूता की जान चली गई। ऊपर से अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रसूता के परिजनों को अंधेरे में रखकर मरीज के साथ कभी विद्या तो कभी रमा हॉस्पिटल के चक्कर लगवाकर गुमराह करता रहा जो हॉस्पिटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को किसी तरह का दवा इलाज का पर्चा भी नहीं दिया गया। प्रसूता की मौत के बाद अपनी लापरवाही छुपाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को पैसे का लालच देकर बहला फुसलाकर पहले मृत प्रसूता का अंतिम संस्कार करवाया गया। फिर प्रसूता के परिजनों के ऊपर फर्जी मुकदमा लिखवा दिया गया।
परिजनों का कहना है कि हमारे पास अस्पताल प्रशासन द्वारा फोन पर प्रलोभन देकर गुमराह करने की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। ऐसे में आज़ाद अधिकार सेना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस दौरान प्रेमा गोंड, मनीष गोंड, कांता प्रसाद गोंड, रवि प्रकाश गोंड, पायल गोंड, मोनू सिंह, चंद्रकला, चौथी गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारियों की मिलीभगत से बाजार में बिक रहा मिलावटी सामान

Fri Sep 5 , 2025
अधिकारियों की मिलीभगत से बाजार में बिक रहा मिलावटी सामान। बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में मिलावटी सामान का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ खास लोगों की मिलीभगत से अधिकारियों तक मोटी रकम पहुँचाई जाती है, जिसके चलते मिलावटखोरी पर रोक लगाने की कार्यवाही सिर्फ कागज़ों […]

You May Like

Breaking News

advertisement