‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ आज से मनरेगा के माध्यम से गांव-गांव में चलाया जाएगा पौधरोपण अभियान

जांजगीर-चांपा 18 जुलाई, 2021/ भारत की आजादी की 75 वीें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से 19 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाते हुए पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, शासकीय स्कूल, सड़क किनारे, सामुदायिक भूमि पर ब्लाक प्लांटेशन, डबरी, तालाब की मेढ़ पर पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का विशेष रूप से पालन किया जाएगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव की गतिविधियों का आयोजन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस संबंध में समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 19 जुलाई से 1 अगस्त तक पौधरोपण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पौधरोपण सरकारी भवन, स्कूलों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, सड़क किनारे पौधरोपण, सामुदायिक भूमि पर ब्लॉक प्लांटेशन, डबरी, तालाब की मेढ़ पर पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें पौधरोपण मनरेगा के श्रमिकों, महिलाओं, दिव्यांगजन, स्व सहायता समूहों की महिलाओं, पंचायतराज पदाधिकारी व ग्रामीणों, अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देर्शों का पालन करते हुए फिजिकल डिस्टेंस, मास्क लगाकर रखने, सैनेटाइजर का उपयोग करने कहा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:हौसले कभी नही हारते। नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में थी कार्यरत, की कठिन परीक्षा पास, बनी अफसर

Sun Jul 18 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक राजस्थान प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों में 40 वर्षीय आशा कंदारा भी शामिल हैं। लेकिन उसकी कहानी किसी और की नहीं है।दो बच्चों की मां आशा जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। अब […]

You May Like

Breaking News

advertisement