आज़मगढ़।व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

बुढ़नपुर आजमगढ़ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग ब्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आजमगढ़ विवेक जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए राहत प्रदान करने की मांग की है। बता दें कि विवेक कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग किया है कि वर्तमान समय में लगन का समय चल रहा है, साथ ही कोविड महामारी के कारण बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। जिसकी त्रयोदशी में बहुत सी वस्तुओ की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही उद्योगों में पार्ट के अभाव एवं कच्चा माल न मिलने के कारण औद्योगिक गतिविधियां ठप्प हो गई है, जिसके कारण भारी संख्या में श्रमिक मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। श्री जायसवाल ने कोविड महामारी की चेन को तोड़ने के लिए 24 मई तक बढ़ाए गए लाकडाउन को जनहित में उचित कदम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी लाकडाउन बढ़ने की आशंका है। इसलिए आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ फर्निचर, कपड़ा सिलाई की दुकान, स्टेशनरी, इलेक्ट्रानिक सामान, कॉस्मेटिक आदि की दुकानें भी चार घंटे खोलने का आदेश करें। उन्होंने सुझाव भी दिया कि दुकानों को कई जोन में बांट कर सुबह 8:00बजे से 12:00 बजे तक, 12 बजे से 4 बजे तक एवं 4 बजे से 8 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दें। जिससे आम जनता को उन की आवश्यकता का सामान प्राप्त हो सके एवं दुकानदारों को भी कुछ आमदनी हो सके। विवेक जायसवाल ने अपने पत्र में ऑनलाइन व्यापार तत्काल पाबंदी लगाने की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा समय में दुकानों के बंद होने से ऑनलाइन व्यापार की गतिविधियां बढ़ गई है, जिससे छोटे बड़े दुकानदारों का व्यापार ठप्प हो गया है इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगाई जाए। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट खबरों के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़।जन जागरूकता के क्रम में बैंकों में चला चेकिंग अभियान

Mon May 17 , 2021
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट बुढ़नपुर आजमगढ़ प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर क्षेत्र के सभी बैंकों में सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह व सब इंस्पेक्टर आर के शर्मा के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान । उक्त के क्रम में सर्वप्रथम यूनियन बैंक अतरौलिया में चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क […]

You May Like

Breaking News

advertisement