![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/07.png)
दिनांक 06.02.2022 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 80 लीटर अवैध शराब/कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
जिनका विवरण निम्नवत है:-
थाना बिलरियागंज-(40 लीटर देशी कच्ची शराब)- उपनिरीक्षक रामप्रसाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त राजन राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर निवासी बिंदवल थाना बिलरियागंज को 40 लीटर देशी कच्ची शराब के साथ शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया।
थाना रौनापार-(20 लीटर अवैध शराब)- उपनिरीक्षक मोतीलाल पटेल मय हमराह द्वारा अभियुक्त जंगबहादुर सोनकर पुत्र नगेसर सोनकर निवासी मिसिरपुर थाना जीयनपुर को 20 लीटर अवैध शराब के साथ बैदौली से गिरफ्तार किया गया।
थाना दीदारगंज-(20 लीटर अवैध शराब))- उप निरीक्षक मनीष कुमार उपाध्याय हमराह द्वारा अभियुक्त जिलाजीत राजभर पुत्र शिवचरण निवासी नर्वे थाना बरदह आजमगढ़ को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गोसड़ी ईट भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया।