![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/20220405_161440-870x1024.jpg)
थाना बिलरियागंज
फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र में लगी फोटो को स्क्रेच (ब्लर) करके दुसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 04.04.2022 को केन्द्र व्यवस्थापक श्रीमती कमला देवी इण्टर कालेज बघैला बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि परीक्षार्थी विद्यासागर पुत्र रामधनी सा0 सोहरैया हाफिज थाना जीयनपुर आजमगढ़ जो प्रवेश पत्र में लगी फोटो को स्क्रेच (ब्लर) करके दुसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/2022 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 3/6/9/10 सार्वजनिक परीक्षा अधि- 1998 बनाम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 05.04.2022 को उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी विद्यासागर पुत्र रामधनी सा0 सोहरैया हाफिज थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09.55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- विद्यासागर पुत्र रामधनी सा0 सोहरैया हाफिज थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 56/2022 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 3/6/9/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 आकाश कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2.का0 शशि प्रकाश सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।