आज़मगढ़:D-60 गैंग का सक्रिय सदस्य, हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर अपराधी अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

थाना मुबारकपुर
D-60 गैंग का सक्रिय सदस्य, हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर अपराधी अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

पूर्व की घटना– दिनांक 17.07.2023 को अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त जैदूल महमूद उर्फ गुड्डू पुत्र गाजी जमाल निवासी सरैया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को 6 माह के लिए जनपद की सीमाओ को छोड़कर बाहर रहने और जनपद की सीमा मे प्रवेश न करने के लिए आदेश पारित हुआ था किन्तु जैदूल महमूद अनधिकृत रूप से जनपद मे ही निवास कर रहा था और लुक छिप कर अवैध रूप से गाँजा की तस्करी कर रहा था। अभियुक्त जैदूल महमदू गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तथा D-60 गैंग का सक्रिय सदस्य है।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 06.11.2023 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह को सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी अवैध रूप से जनपद की सीमाओं मे निवास कर रहा है जो सठियांव-जीयनपुर मार्ग पर रमेश गुप्ता के हाता के पास खड़ा है, इस सूचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह द्वारा रमेश गुप्ता के हाता के पास पहुंच कर अभियुक्त जैदूल महमूद को समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 533/2023 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 व मु0अ0सं0 534/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 संजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी कस्बा मुबारकपुर द्वारा की जा रही है।
➡ अभियुक्त D-60 का गैंग सक्रिय सदस्य है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- जैदुल महमूद उर्फ गुड्डू पुत्र गाजी जमाल निवासी सरैया थाना मुबारकपुर आजमगढ।
बरामदगीः- अवैध गाँजा 1100 ग्राम
आपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0 102/2018 धारा 3/5/8 गो-वध निवारण अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
  2. मु0अ0सं0 88/2020 धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
  3. मु0अ0सं0 192/2023 धारा 174ए भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
  4. मु0अ0सं0 533/2023 धारा 3(1) गुण्डा नियंत्रण अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
  5. मु0अ0सं0 534/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
    गिरफ्तार करने वाली टीम–
  6. व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
  7. का0 राहुल चौधरी, का0 शैलेश यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 491 वाहनों का चालान

Tue Nov 7 , 2023
जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 491 वाहनों का चालान। दिनांक- 06.11.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के कुल 93 स्थानों […]

You May Like

advertisement