पति की मौत के बाद परिजनों ने घर से निकाला, दर-दर की ठोकरे खा रही पीड़िता
आजमगढ़ जिले के सिधारी थानाक्षेत्र के हरबंशपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए गुहार लगाई की वर्ष 2016 में उसकी शादी हरबंसपुर निवासी मनीष सिंह पुत्र डॉक्टर अशोक सिंह के साथ हुई थी। जिससे उसकी एक पुत्री भी हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में उसके पति की मौत हो गई जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने स्थानीय थाने समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पीड़िता ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर अवगत कराया कि वह अब अपने घर रहने के लिए जा रही है और उसे अपने ससुराल वालों से खतरा है। ऐसे में उसके साथ कोई भी घटना होती है तो उसके जिम्मेदार उसके ससुराल वाले होंगे।