आज़मगढ़: बड़ी अकीदत से ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, एक दूसरे को गले लगा दी मुबारकबाद

आज़मगढ़: बड़ी अकीदत से ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, एक दूसरे को गले लगा दी मुबारकबाद,

आजमगढ़। जिले में सोमवार को अकीदत के साथ ईद का पर्व मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दिया। नमाज के दौरान ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद लोगों ने सेवई का लुफ्त उठाया। शहर से लेकर गांव तक ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ईद की नमाज अदा करते लोग
जिले में 720 स्थानों जिसमे 312 ईदगाह और 408 मस्जिदों पर सकुशल ईद की नमाज अदा की गई। शहर के बदरका स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश व प्रदेश में अमन चैन व भाई चारे की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने खुतबा सुना। खुतबा खत्म होने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। बाद सेंवई खाने, खिलाने का सिलसिला शुरू हुआ । बच्चे ईदगाह के बाहर सजी खिलौने की दुकानों से खिलौने खरीदते नजर आए। राजनैतिक दलों के नेताओं ने जहां मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं जिले के आला अधिकारियों ने भी सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील किया।
सुबह से ही बच्चे बूढ़े और नौजवान सभी ईद की नमाज पढ़ने की तैयारी में लगे रहे। नए कपड़े पहनने के बाद उस पर इत्र लगाया। बदरका ईदगाह में जगह पाने के लिए निर्धारित समय से पहले ही ईदगाह में पहुंच गए थे। ईदगाह के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शासन, प्रशासन के निर्देश के अनुपालन में किसी ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी।ईदगाह पर एक दूसरे को बधाई देते जनप्रतिनिधि
सभी लोगों ने एक साथ ईदगाह में सुबह करीब पौने सात बजे बड़े ही एहतराम के साथ नमाज अदा किया। नमाज के बाद देश में अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी।ईदगाह में प्रवेश करते लोग
इसी प्रकार दलालघाट, मदरसा जामयतुर्रशाद, सीताराम स्थित इमामबाड़ा, कर्बला के मैदान स्थित शिया मस्जिद में में नमाज पढ़ाई गई। मंडल कारागार में निरूद्ध मुस्लिम कैदियों को इंद की नमाज पढ़ाई गई और उनको सेवईयां खिलाया गया। नमाज के बाद मुस्लिम कैदियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया।
ईदगाह पर एक दूसरे को बधाई देते जनप्रतिनिधि
नेताओं का भी रहा जमावड़ा
आजमगढ़। बदरका ईदगाह के बाद लोगों को बधाई देने के लिए जन प्रतिनिधियों व नगर पालिका के संभावित प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। हर आने जाने वाले को हाथ मिलाकर गले लगाकर वह ईद की बधाई देते नजर आए। इनमें सदर एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, नगर पालिकाध्यक्ष आदि शामिल रहे।नमाज अदा कर बाहर निकलते लोग
ईदगाह के बाहर खिलौनों की दुकानें सजी हुई थी।शहर के बदरका ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए बड़ों के साथ बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चों को अच्छी संख्या को देखते हुए ईदगाह के बाहर खिलोनों की बिक्री करने वाले अपनी दुकानें सजाकर बैठे थे। ईद की नमाज के बाद दान करने का नियम है जिसे देखते हुए ईदगाह के मुख्य गेट के दोनों तरफ मांगने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। नमाज अदा करने के बाद बाहर निकलने वाले लोग इनकी झोली में कुछ न कुछ डालते हुए आगे बढ़ रहे थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौराणिक एवं ऐतिहासिक अष्टकोसी यात्रा के कच्चे मार्ग को पक्का बनाने का प्रस्ताव होगा तैयार : धुमन सिंह

Mon Mar 31 , 2025
पौराणिक एवं ऐतिहासिक अष्टकोसी यात्रा के कच्चे मार्ग को पक्का बनाने का प्रस्ताव होगा तैयार : धुमन सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बाहरी से पिपली तक सरस्वती नदी के किनारे बनेगा 6 से 8 फीट चौड़ा मार्ग, करीब 29 करोड़ के बजट का किया प्रावधान, पहली बार सामूहिक रूप से […]

You May Like

Breaking News

advertisement