आज़मगढ़: भारत विकास परिषद् ने किया वृक्षारोपण

रिर्पोट पदमाकर पाठक

भारत विकास परिषद् ने किया वृक्षारोपण।

भारत विकास परिषद् शाखा आजमगढ के तत्वावधान में कृष्ण गौशाला पहाड़पुर के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर योगाभ्यास, वृक्षारोपण किया पश्चात् विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए योगाचार्य कल्पनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण के प्रदुषण से प्रभावित हो रहा है, आवश्यकता है कि समय रहते हुए हम सभी को सचेत हो जाना चाहिए। स्वस्थ व समृद्ध जीवन के लिए स्वस्थ पर्यावरण का होना नितांत आवश्यक है। आज आवश्यकता है जल संरक्षण, वायु संरक्षण, वृक्ष संरक्षण व पशु व पक्षी संरक्षण हेतु सचेत होकर सकारात्मक सहयोग प्रदान करना चाहिए। आज भारत विकास परिषद् शाखा आजमगढ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर भव्य आयुर्वेदिक महत्त्व के पौधों का पौधारोपण किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बद्री प्रसाद गुप्त द्वारा व संचालन सचिव सीताराम पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ई.विरजा शंकर राय, जे.आर. विश्वकर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल व स्थानीय गणमान्य लोगों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: शक्ति सेवा संस्थान द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Sun Jun 5 , 2022
रिर्पोट पदमाकर पाठक शक्ति सेवा संस्थान द्वारा किया गया वृक्षारोपण। आजमगढ़। जनपद में 5 जून विश्व पर्यावरण के शुभ अवसर पर शक्ति सेवा संस्थान द्वारा शहर के कुंवर सिंह उद्यान पार्क ठंडी सड़क पार्क और कांशी राम आवास कॉलोनी के पीछे मिडिल स्कूल प्रांगण में संस्था के सारे पदाधिकारियों सदस्यों […]

You May Like

Breaking News

advertisement