आज़मगढ़:2022 में उतर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है – स्वतन्त्रदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

2022 में उतर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है – स्वतन्त्रदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह रविवार रात्रि सदर विधानसभा और गोपालपुर विधानसभा की बूथ कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए। देर रात हुए हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में 11.30 बजे रात्रि में रानी की सराय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह का हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह वाराणसी और लालगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आजमगढ़ सदर में बूथ कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुए।
हाफिजपुर मंडल के देवखरी में बूथ अध्यक्ष राजू सिंह व उनकी कार्यकारिणी के संग बैठक किए व बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया।
उसके बाद रात्रि एक बजे गोपालपुर विधानसभा के मधुबन( कन्धरापुर) में बूथ अध्यक्ष बहुगुण मद्धेशिया की अध्यक्षता में उनकी 21 सदस्यीय कार्यसमिति के साथ बैठक किए।और कार्यक्रम के समापन के बाद बूथ अध्यक्ष बहुगुण मद्धेशिया के घर भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह ने कहा कि देर रात्रि तक कार्यकर्ताओं के उत्साह और कार्यक्रम स्थल पर टिके रहने से अविभूत प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता जो रात 12 बजे तक भी बिना हिचकिचाहट के डटे हुए हुए हैं। आप जैसे कार्यकर्ताओं के ही दम पर 2022 में उतर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मुझे पूरा विश्वास है की आजमगढ़ में भी दसों विधानसभा में इसबार कमल खिलेगा। उन्होंने अपना बूथ सबसे मजबूत का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी मोदी सरकार के साढ़े सात वर्ष और योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाए।हमारी सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीबों सभी के लिए जो कार्य किया है वह सपा , बसपा और कांग्रेस की दसकों शासन करने के बाद भी नहीं किया। जनता के समर्थन से अपने विकास और जनकल्याण के कार्यों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बानाएगे।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, धनश्याम पटेल, डा. अशोक सिंह, रामपाल सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, घनश्याम सिंह, विवेक सिंह, मनीष मिश्रा, पारस यादव, संतोष सिंह, अजय सिंह, स्माइल फारुकी, विपिन सिंह, सतेन्द्र राय, विनोद उपाध्याय, आशुतोष पाठक, विनय प्रकाश गुप्ता, प्रवीण, सिंह, हरिवंश मिश्रा, विभा बर्नवाल, मयंक गुप्ता,दीपक चतुर्वेदी, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:लखीमपुर खीरी किसानों की गाड़ियों से कुचलकर हत्या में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Tue Oct 5 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक लखीमपुर खीरी किसानों की गाड़ियों से कुचलकर हत्या में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कल दिनांक 03 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी मे मोदी सरकार के मंत्री अजय मिश्रा व उनके लड़के आशीष मिश्रा द्वारा शान्तिप्रीय प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ियों से […]

You May Like

Breaking News

advertisement