आज़मगढ़:प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार

प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार।
सपा बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं।
सगड़ी आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
सपा और बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है ।भारतीय जनता पार्टी का विरोध करना ही इन पार्टियों का उद्देश्य बन गया है। योगी और मोदी सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्य ही एक बार फिर यूपी में भाजपा को सत्तासीन करेंगे।
गोपालपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे शिव प्रताप शुक्ला ने जीयनपुर में अनुरुद्ध तिवारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के चलते विपक्षी पार्टियां दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही हैं।
सबका साथ सबका विकास के चलते आने वाला चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर जगत नारायण,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह, युवा नेता सोनू सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र शिवकुमार मौर्या,बजरंगी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन की जिला इकाई का हुआ गठन

Sat Aug 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त :- हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन की कुरुक्षेत्र जिला इकाई का शुक्रवार को गठन किया गया। सर्वसम्मति से डिप्टी सीएमओ डा. ललित कल्सन को जिलाध्यक्ष व डा. प्रदीप को महासचिव नियुक्त किया गया। जिला सिविल सर्जन डा. संतलाल […]

You May Like

advertisement