आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभाओं को जीतेगी भाजपा, प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी जो कहते हैं वो करते भी है-सुरेश राणा गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद प्रभारी आजमगढ़
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
जिले की सीमा पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत अतरौलिया आजमगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री एवं आजमगढ़ जनपद के प्रभारी सुरेश राणा के जनपद आगमन पर जनपद की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर आजमगढ़ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से चंद्रजीत तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू, सुनील पांडे, विवेक कुमार जायसवाल, आशुतोष चतुर्वेदी, रामधनी विश्वकर्मा, राजेश सिंह, बबलू, सिंह, धीरज मिश्रा, हरिओम पांडे, आनंद सिंह, सीता चौहान, सविता चौहान सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वागत से अभीभूत प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि 2022 में आजमगढ़ जनपद की सभी 10 विधानसभाओं को भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर जीतकर आजमगढ़ जनपद में इतिहास रचने का कार्य करेगी।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909