आज़मगढ़: ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी के आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता की पीटकर हत्या, परिजनों ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिलाध्यक्ष करेंगे थाने का घेराव

ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी के आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता की पीटकर हत्या, परिजनों ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिलाध्यक्ष करेंगे थाने का घेराव
आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश वर्मा को चुनावी रंजिश के चलते गाँव के ही लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जनपद चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वर्मा सब्जी का बिक्रेता था, प्रतिदिन की भाँति शाम को सब्जी बेचकर घर वापस लौट रहा था। गाँव के कुछ सपा कार्यकर्ता लाठी और डन्डे से लैस होकर पहले से ही इन्तजार कर रहे थे, जैसे ही वह पास आया, उसे रोककर यह कहते हुए कि भाजपा को वोट क्यों दिया। अपने घर पर लगे भाजपा के झण्डे को उतार कर फेंक दो। इसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी इतने में सपाइयों ने लाठी और डन्डे से पीट पीट कर उसे लहुलुहान कर दिया। हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा था। बीती रात लगभग 9 बजे उसकी मौत हो गई, मृतक कमलेश वर्मा पुत्र दुखरन उम्र 42 वर्ष के पास एक लड़की, व एक लड़का है। जिला अस्पताल भाजपा जिला अध्यक्ष धुव सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर उच्च अधिकारियों से वार्ता किया। व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने थाना प्रभारी मेंहनगर विमल प्रकाश राय से कहा कि 24 घंटे के अंदर यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमारे कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मृतक के घर के आस-पास पुलिस व पीएसी तैनात कर दिया है, मौके पर पहुंचने वालों में मेहनगर से भाजपा प्रत्याशी रही मंजू सरोज, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर, कृष्ण बिहारी सिंह, हरिवंश मिश्रा, अनुराग पांडे, ननकू राम सरोज, मुकेश सिंह, मयंक गुप्ता, हरेंद्र चौहान, अरुण कुमार सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: थाना मेंहनगर व थाना सिधारी में हुई घटना में 05 वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित

Wed Mar 23 , 2022
थाना मेंहनगर व थाना सिधारी में हुई घटना में 05 वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित अभियुक्तों का विवरण निम्नवत हैः- राज बहादुर यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी- गंजोर, थाना-मेंहनगर, आजमगढ़। चन्दन यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी- गंजोर, थाना-मेंहनगर, आजमगढ़। शैलेष यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव […]

You May Like

advertisement