आजमगढ़ |साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र में सूचना दिया कि साइबर ठगो ने वेबसाईट बनाकर ग्राहक सेवा केन्द्र खोल कर एसबीआई खाते में 2,21,600/- रु0 जमा करा लिए है।उक्त अपराध के सफल अनवारण हेतु उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से अभियुक्त 1. रमेंश कुमार पुत्र गनौरी राम निवासी ग्राम अन्दी थाना अस्थांवा जिला नालन्दा बिहार 2. सीसु रंजन कुमार पुत्र गनौरी राम निवासी ग्राम अन्दी थाना अस्थांवा जिला नालन्दा बिहार 3. सोनू कुमार पुत्र बन्धन राम निवासी नौरंगा थाना बिन्द जिला नालंदा बिहार (हा0प0 मोहब्बतपुर थाना शेखूपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार) 4. जितेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र राम निवासी मोहब्बतपुर थाना शेखूपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार प्रकाश में आये जिनके द्वारा मिलकर साइबर ठगी की गयी ।
प्रकाश में आये अभियुक्तो की गिरफ्तारी पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ से नालन्दा बिहार जाने हेतु परमीशन प्राप्त कर साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा दिनांक 17.06.2021 को समय 23.00 बजे अभियुक्त रमेंश कुमार पुत्र गनौरी राम निवासी ग्राम अन्दी थाना अस्थांवा जिला नालन्दा बिहार को नालन्दा से गिरफ्तार कर ट्राजिंट रिमांड लेकर मा0 न्यायालय आजमगढ़ के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया । अन्य प्रकाश में आये अभियुक्त रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गये है जिनकी रिफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं।