आज़मगढ़ : दीपोत्सव का जीवन के हर क्षेत्र में बहुत महत्व है:एसडीएम

दीपोत्सव का जीवन के हर क्षेत्र में बहुत महत्व है:एसडीएम

सगड़ी /आजमगढ़ सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर में शुक्रवार को 21000 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। दीपोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ने कहा कि जीवन में प्रकाश का बहुत ही महत्व है। जीवन के हर क्षेत्र को प्रकाशमय बनाने की जरूरत है। चाहे वह ज्ञान का क्षेत्र हो या दीपक का प्रकाश हो। छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली का आलोकन भी किया।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत राय, भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह, पुजारी रन विजय सिंह नई दीपोत्सव पर्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने सभी छात्रों और आगतों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। सत्य और संघर्ष के मार्ग पर चलने वालों की कभी हार नहीं होती। सत्य पर संघर्ष करने वालों का जीवन सदैव दीप के समान दूसरों को भी प्रकाशित करता रहता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन झांसी द्वारा धन्वंतरी जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सकों को किया सम्मानित

Sat Nov 11 , 2023
श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन झांसी द्वारा धन्वंतरी जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सकों को किया सम्मानित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिला के आयुर्वेदिक स्टाकिस्ट एस. डी फार्मा पर आज आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन फार्मेसी श्री […]

You May Like

advertisement