आज़मगढ़:राजनीति के मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष टक्कर देने योग्य नहीं – दिनेश लाल यादव निरहुआ

राजनीति के मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष टक्कर देने योग्य नहीं – दिनेश लाल यादव निरहुआ

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के काफी लंबे समय के बाद जनपद आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तो वहीं पहलवान चौराहे पर पार्टी के पिछड़ा वर्ग मीडिया प्रभारी द्वारा दिनेश लाल यादव को स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। दिनेश लाल यादव का काफिला पार्टी कार्यालय पहुंचते ही पार्टी के जिलाधयक्ष ध्रुव सिंह और कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र एवम् अन्य सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया।
जिसके बाद पार्टी कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बैठक आहूत की गई।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश लाल यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब राजनीति के मैदान में अखिलेश यादव किसी को भी टक्कर देने योग्य नहीं है। जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति का समय समाप्त हो चुका है।जनता को विकास चाहिए। पिछले चुनाव में जब गठबंधन बीजेपी को नहीं हरा पाई तो इस बार तो यादव समाज और वो हर जाती के लोग जो राष्ट्रवादी है या राष्ट्र के हित में सोचते है वह सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

बाइट:- दिनेश लाल यादव ‘ निरहुआ ‘ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैष्णो देवी में अचानक मिले छत्तीसगढ़ के किसान से सांसद श्री राहुल गांधी ने हालचाल पूछा

Fri Sep 10 , 2021
जांजगीर-चांपा, 10 सितंबर, 2021/सांसद श्री राहुल गांधी की आज वैष्णो देवी के दर्शन के  लिए पदयात्रा के दौरान छत्तीसगढ के एक किसान परिवार के साथ अचानक मुलाकात हुई। श्री गांधी ने किसान और उसके परिवार को पास बिठाकर उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने उनसे हालचाल पूछा तो किसान […]

You May Like

Breaking News

advertisement