थाना कन्धरापुर
जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
दिनांक-17.06.2022 को व0उ0नि0 निशात जमां खाँ मय हमराह को सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी अनिल यादव पुत्र लिल्लू निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, जिला बदर होने के पश्चात भी अन्दर मियाद अपने घर पर लुक छिपकर रह रहा है । इस सूचना पर अनिल यादव उपरोक्त की तलाश की गयी तो ज्ञात हुआ कि ग्राम मुजफ्फरपुर स्थित बाबा बैजनाथ इण्टर कालेज के पास आटो रिक्सा पकड़कर आजमगढ़ जाने वाला है कि इस सूचना पर व0उ0नि0 मय हमराहियान के तत्काल मौके पर पहुँचा का0 विकास कन्नौजिया जो पहले से जिला बदर अनिल यादव उपरोक्त को पहचानते थे उसकी ओर इशारा किया, जिला बदर अनिल यादव उपरोक्त को घेर घवेर कर मौके पर समय करीब 08.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया ।
पूर्व की घटना का विवरण – मा0 न्यायालय श्रीमान् अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ के आदेश दिनांक 29.01.2022 के द्वारा अभियुक्त को जिला बदर किया गया है। जो लुक छिप कर घर पर आता जाता है।
गिफ्तार अभियुक्त
अनिल यादव पुत्र लिल्लू उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 166/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 54/15 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 27/21 धारा 354ख, 452, 323, 504, 506भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ - मु0अ0सं0 166 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 थाना कन्धरापुर आजमगढ
- मु0अ0सं0 427/09 धारा 429 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- - व0उ0नि0 निशात जमां खाँ थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- का0 विकास उमाशंकर कन्नौजिया थाना कन्धरापर आजमगढ