आज़मगढ़: अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान व पत्नी पर सरिया व ईंट से हमला, पत्नी की मौत, पूर्व प्रधान की हालत गंभीर, रेफर, दो अन्य चोटिल

अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान व पत्नी पर सरिया व ईंट से हमला, पत्नी की मौत, पूर्व प्रधान की हालत गंभीर, रेफर, दो अन्य चोटिल
आजमगढ़ में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को सुबह बरदह थाना क्षेत्र महुजा मोड़ बेलवाना में बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया गया। दोनों घर के पास अलाव ताप रहे थे तभी एक सिरफिरे ने हमला कर दिया। बीचबचाव में दो अन्य भी चोटिल हुए। 75 वर्षीय महिला को सिर पर ईंट सरिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया जबकि पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों को आसपास के लोगों को परिजनों ने किसी प्रकार से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां महिला को मृत घोषित किया गया जबकि पूर्व प्रधान को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अलसुबह दोनों अलाव तापते हुए अपना कार्य कर रहे थे कि एक सिरफिरे ने ईंट और सरिया से सिर पर वार कर दिया। डॉक्टरों ने 75 वर्षीय कुमारी देवी को मृतक घोषित कर दिया वही रामदुलार 80 वर्षीय की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया और दो लोगों का स्थानीय इलाज चल रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा:अग्रवाल वैश्य समाज का 21 से सदस्यता अभियान

Mon Dec 19 , 2022
अग्रवाल वैश्य समाज का 21 से सदस्यता अभियान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पार्षदों, चेयरमैन, सरपंच व पंच को भी कार्यकारिणी में किया जाएगा मनोनीत। कुरुक्षेत्र, 19 दिसम्बर : अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement