आज़मगढ़:हथियारों की तस्करी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

हथियारों की तस्करी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार,

आजमगढ़ देवगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल, 40 कारतूस भी बरामद हुआ है। जिले की देवगांव व मेंहनाजपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग के लिए वाहन में बैठे व्यक्तियों से बाहर निकलने के लिए कहा गया तो सभी निकल कर भागने का प्रयास किया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जब तलाशी ली तो कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद हुआ। जिले के SP अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।तत्कर मध्य प्रदेश के खंडवा से लाते थे शस्त्र
जिले के SP अनुराग आर्य ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह सभी आरोपित मध्य प्रदेश के खंडवा से शस्त्र खरीद कर लाते थे और इसकी तस्करी करते थे। SP का कहना है कि यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों ने अभी तक कितने लोगों को शस्त्र बेंचा है और इनके गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस के साथ 26 हजार रूपए भी बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्तियो नें बताया कि हम लोग खण्डवा मध्य प्रदेश से तथा अपने साथी बृजेश दूबे पुत्र घुरभरन दूबे निवासी दण्डहल थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ से शस्त्र कारतूस खरीद कर तस्करी करते हैं। SP ने बताया कि दो अभियुक्तों पर पहले से ही आपराधिक इतिहास है, और अभियुक्तों के बारे में पता किया जा रहा है। पूरे मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। जिले की पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में अभी तक 12 लाख 85 हजार से अधिक की नगदी बरामद हुई है।इन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जिले की पुलिस ने शस्त्र की तस्करी करने वाले विवेक सिंह उर्फ मोनू सिंह थाना मेंहनाजपुर, बृजेश दूबे पुत्र घुरभरन दूबे थाना मेंहनाजपुर, पंकज सिंह, संदीप सिंह सभी मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि गोपी मौर्य अकबरपुर का रहने वाला है। सभी अभियुक्तों न्यायलय अभिरक्षा में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

बाईट- पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਕੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਸਨਮਾਨਿਤ</em>

Sun Feb 20 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੀਹ ਫਰਵਰੀ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਮਾਜ-ਸੇਵਾ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਮੋਢੀ ਸੰਸਥਾ ਰੋਟਰੀ ਕੱਲਬ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਕੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਮਲ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਭਾਗ ਲੈ ਰਹੇ ਨੋਜਵਾਨ ਵੋਟਰਾ ਨੂੰ ਸਰਟੀਫ਼ਿਕੇਟ ਅਤੇ ਬੈਂਜ ਲਗਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement