आज़मगढ़:पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम यादव के बड़े पुत्र वधू की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत

आजमगढ़ के अतरौलिया में प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम यादव के बड़े पुत्र विद्यासागर यादव उर्फ गंगा यादव जो लखनऊ में महानगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के रूप में तैनात हैं। उनकी पत्नी सुमन यादव उम्र लगभग 45 वर्ष का बीती रात सोमवार को लखनऊ में ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया। निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसके अलावा आजमगढ़ व आस पास के जनपदों के समाजवादी पार्टी के सभी छोटे बड़े नेता पूर्व मंत्री के घर पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री के छोटे पुत्र संग्राम यादव वर्तमान में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सुमन यादव प्राथमिक विद्यालय लखनऊ में अध्यापिका थीं । आज सुबह शव लेकर परिजन पैतृक निवास सेनपुर गांव पहुंचे।शव का दाह संस्कार बुधवार को सुबह 8-30 बजे अंबेडकर नगर के रामबाग घाट पर किया जायेगा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व मंत्री बलराम यादव के पैतृक आवास सेनपुर पर लोगों का सुबह से ही जमावड़ा लगा रहा।संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा यादव, पूर्व एमएलसी कमला यादव, राकेश यादव गुड्डू, एमएलसी, नफीस अहमद, विधायक आलम बदी, प्रेमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, प्रमोद यादव,सदाबृज राजभर, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ,नायब तहसीलदार, स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:तबादले पर डीएसपी कुमार वैभव को भावपूर्ण विदाई नव पदस्थापित डीएसपी आदित्य कुमार का स्वागत

Tue Sep 14 , 2021
तबादले पर डीएसपी कुमार वैभव को भावपूर्ण विदाई नव पदस्थापित डीएसपी आदित्य कुमार का स्वागत अमौर संवाददाता प्रफुल्ल कुमार अमौर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद की अध्यक्षता में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार वैभव के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें आंखों से भावपूर्ण विदाई दी गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement