आज़मगढ़:अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 1200 ली स्प्रिट, 30 पेटी शराब बरामद, 25 लाख कीमत, 2 गिरफ्तार, 1 फरार

आजमगढ़| कोतवाली जीयनपुर थाना जनपद सहित आसपास के जिलों के सरकारी ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही थी। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एसटीएफ की यूनिट के जीयनपुर थाना पुलिस ने आज संयुक्त रूप से जीयनपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है। जिले में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने की सूचना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह जीयनपुर थाने पहुंचे। इस दौरान एसपी और डीएम ने बताया कि इस कार्रवाई में 30 पेटी अवैध शराब, 12 लीटर स्प्रिट, यूरिया, नौसादर, हजारों खाली शीशियां, ढक्कन, रैपर और बारकोड बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अवैध शराब फैक्ट्री संचालित करने वाला मुख्य आरोपी पन्नालाल जो कि घोसी जनपद मऊ का निवासी है फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया कि यह लोग बंटी बबली बॉम्बे स्पेशल जैसे शराब के रैपर को शीशी पर लगाकर बारकोड के साथ सरकारी ठेकों पर सप्लाई किया करते थे। बताया कि आज भारी मात्रा में अवैध शराब मिलने के बाद जिले और पड़ोसी जनपदों के सभी सरकारी शराब की दुकानों पर चेकिंग की जा रही है जिससे कि इस शराब को पीने से कोई हादसा ना हो। बरामद अवैध शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।

बाईट- जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार

बाईट- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਮੂਹ ਡੀ ਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਕਾਂਗੜ ਵਿਖੇ 04 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਮਾਲ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦਾ ਘਿਰਾਓ

Tue Aug 3 , 2021
ਪੁਨਰਗਠਨ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਪੋਸਟਾਂ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕੱਟ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ-ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਰਾਣਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 03 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਛੇਵੇਂ ਪੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਰਗ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜ਼ਾਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਦੂਸਰਾ ਪੁਨਰਗਠਨ ਨੀਤੀ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement