आज़मगढ़:आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा द्वारा इतिहास रचने का काम कर भाजपा की पुनः सरकार बनाने का काम करेगी

आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा द्वारा इतिहास रचने का काम कर भाजपा की पुनः सरकार बनाने का काम करेगी।

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को जिला एवं मंडल पदाधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने सभी पिछड़ा वर्ग के मण्डल एवं जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में उन्होने कहाकि भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग का राजनैतिक भागीदारी बढ़ाकर जो सम्मान दिया वह किसी पार्टी ने नहीं दिया। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विकास की ओर अग्रसर है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने पिछड़ा समाज के लोगों के लिए योजनाएं चलाकर उत्थान करने का काम किया। यहीं कारण है कि पार्टी में पिछडे़ वर्ग के लोगों की भागींदारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग के दम पर ही परिवर्तन होगा और प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनेगी।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व आजमगढ़ के प्रभारी भाष्कर निषाद ने कहाकि भाजपा में ही पिछड़े समाज का हित सुरक्षित हैं। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हमारी सरकार कार्य कर रही हैं। आज पार्टी में पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी देखकर अन्य दल बौखला गये है और बेतुका बयानबाजी कर रहे है। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊचाईयां छू रहा है।
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार में पिछड़े समाज के लोगों को जितनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला वह आजतक किसी सरकार में नहीं मिला है। प्रदेश सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को आशा भरी निगाहों से देख रही है। अन्य पार्टिंयां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार को सिर्फ बढ़ावा दिया। लेकिन आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचारी जेलों में है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इन्द्रेश चौहान ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा द्वारा इतिहास रचने का काम कर भाजपा को पुनः सरकार बनाने का काम करेगी। जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर पिछड़े समाज के बल पर जीत दर्ज करायेगी।
समारोह की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष इन्द्रेश चौहान व संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर विनय कुमार गुप्ता, बृजेश यादव, अशोक राजभर, संतोष चौहान, ध्रुव चौरसिया, सुजीत चौहान, दुर्ग विजय यादव, घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ष्ण पाल, करमवीर शर्मा, हरिकेश राजभर, जयजय राम प्रजापति, अनिता पटेल, राजेश विश्वकर्मा, पुष्पा भारती, विभा भारती, पूनम, पूजा राजभर आदि मौजूद रहे।

बाइट:- दयाशंकर सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश

बाइट:- मिथिलेश चौरसिया जिला महामंत्री

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:जर्जर पड़े पुलिस चौकी का कराया निर्माण किया उद्घाटन- एसएसपी

Fri Sep 24 , 2021
जर्जर पड़े पुलिस चौकी का कराया निर्माण किया उद्घाटन- एसएसपी यूपी सरकार प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए हर तरीके के पैतरे को अपनाने का कार्य कर रही साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस विभाग के अफसरों को नियंत्रण पर रोक लगाने के साथ विभागीय कर्मचारियों […]

You May Like

advertisement