आज़मगढ़:कृषि महा विद्दालय विश्व पर्यावरण धुम धाम से मनाया गया

आजमगढ़|कृषि महाविद्यालय कोटवा मे विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 5 जून के दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 1974 को की गई। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह की अगुआई में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन डॉ टी पण्डियाराज के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बी एल वर्मा सहायक संरक्षण वन (मध्य प्रदेश) रहे । इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। जिसमे प्रथम स्थान पर अभिषेक त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर प्रखर सिंह एवं तृतीय स्थान पर बृजेश कुमार एवं संगीता रहे। इसी के साथ साथ
सभी ने वृक्षारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को समझते हुए सभी ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का प्रण लिया और जागरूक भी किया कि हम सभी को अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा एवं सुंदर बनाना है ताकि वह हमको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सिजन प्रदान कर सके। आपको यह भी अवगत करा दे कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर वर्ष एक थीम का चयन किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)’ है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:डूमर N H31पर बेलगाम क्लर्क ने बाईक चालक को कुचला

Sat Jun 5 , 2021
कटिहार संवाददाता -अमर कुमार कटिहार जिला के समेली प्रखंड के डूमर N H31 पर बेलगाम ट्रक नेबाइक सवार को धक्का मार दिया दोनो युवक बुरी तरह से घायल है मोटरसाइकिल और ट्रक के भीडंत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।समेली प्रखंड के […]

You May Like

advertisement