आज़मगढ़: मनबढ़ भतीजे ने चाचा को मारी गोली

*रिर्पोट पदमाकर पाठक

मनबढ़ भतीजे ने चाचा को मारी गोली।

पीड़ित से मुलाकात करने पहुंचे समाजसेवी गोविंद दुबे।

आजमगढ़। शहर के निरालानगर मुहल्ले में भूमि विवाद के चलते मनबढ़ भतीजों ने अपने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में घायल चाचा ने अपने दो सगे भतीजों के खिलाफ शहर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता देगी 50 वर्षीय घायल प्रेमचंद मौर्य मूलरूप से मऊ के रहने वाले हैं। उनका मकान आजमगढ़ शहर के निराला नगर मुहल्ले में स्थित है। प्रेमचंद का अपने भाई प्रदीप मौर्य से भूमि के बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों का मऊ में तो बंटवारा हो चुका है, लेकिन आजमगढ़ के मकान का बंटवारा चार पांच दिन पहले हुआ है। बीते दो दिनों से प्रेमचंद के भाई प्रदीप के दोनों बेटे सुधांशू और दिव्यांशू आए हुए हैं। ये दोनों अपना मकान किसी को किराए पर देने के लिए खोज रहे हैं।इसी बीच प्रेमचंद मौर्य को गोली मार दी गई। गोली उनके हाथ में उस समय लगी जिस समय वह अपने मकान का गेट बंद कर रहे थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उनका इलाज चल रहा।शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमचंद मौर्य को गोली मारने के मामले में उन्होंने तहरीर देकर अपने भतीजे सुधांशू और दिव्यांशू को आरोपित किया है। अब तक जांच में यह पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच करते हुए सच का पता लगाने में जुटी हुई है।वही जिला अस्पताल द्वारा पीड़ित के इलाज में लापरवाही की सूचना पर समाजसेवी गोविंद दुबे अपने संगठन के साथ मौके पर पहुंच मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात कर पीड़ित को उचित इलाज का आश्वासन दिलाया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश का पहला जेल फिलिंग स्टेशन पर अब 24 घंटे मिलेगा पेट्रोल और डीजल : सोमनाथ

Mon Jun 13 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जेल फिलिंग स्टेशन को सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक कैदी बंदी और रात्रि के समय जेल में कार्यरत वालंटियर वार्डर द्वारा डाला जाएगा तेल।15 दिनों में जेल फिलिंग स्टेशन की सेल पहुंची प्रतिदिन करीब 6 लाख। कुरुक्षेत्र 13 […]

You May Like

Breaking News

advertisement