![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/20220327_114928.jpg)
थाना अतरौलिया
हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल एक रिवाल्वर, 4 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद।
1. पूर्व का विवरण- दिनांक 24/03/2022 की रात्रि लगभग 11 वजे अभियुक्त राकेश शर्मा पुत्र लालजी शर्मा निवासी ग्राम वैशपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने अपनी पत्नी रेखा देवी की अपने घर हत्या कर दी थी। मृतका के पिता श्यामलाल शर्मा पुत्र रामलौट शर्मा निवासी ग्राम गौरी बड़ाह थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/22 धारा 302 IPC थाना अतरौलिया जिला आजमगढ बनाम राकेश शर्मा उपरोक्त के पंजीकृत किया गया था।
2. गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 25.03.22 को थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त . राकेश शर्मा पुत्र लालजी शर्मा निवासी ग्राम वैशपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम वैशपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अदद रिवाल्वर .32 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस व 04 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर का बरामद किया गया। आला कत्ल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे बातचीत करती रहती थी। बात करने से मना करने पर दोनों के बीच मारपीट होती थी। इसी विवाद को लेकर अवैध रिवाल्बर से हत्या की गयी।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 105/22 धारा 302 IPC व धारा 3/25 Arms ACT थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त– - राकेश शर्मा पुत्र लालजी शर्मा निवासी ग्राम वैशपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
बरामदगी –
1-आला कत्ल एक अदद रिवाल्वर, 4 अदद जिन्दा कारतूस , 1 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण – - थानाध्यक्ष रमेश कुमार 2. का0 विनय प्रताप सिंह, 3. का0 रामाशीष प्रजापति, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
- का0 प्रवीण कुमार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।