आजमगढ़खुशी का अवसर,भविष्य का संकल्प: राम प्रताप यादव के सुपुत्र की ऐतिहासिक सफलता पर वृक्षारोपण कर माँगी पुरानी पेंशन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत संगठन अटेवा के लिए आज का दिन दोहरी खुशियों और एक बड़े संकल्प के नाम रहा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जहानागंज ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप के सुपुत्र आयुष प्रताप द्वारा दसवीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 92% अंक हासिल कर केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़ में दूसरा स्थान प्राप्त करने की गौरवशाली उपलब्धि पर कर्मचारियों और शिक्षकों ने मिलकर जश्न मनाया।
इस सफलता को यादगार बनाने के लिए अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया के नेतृत्व में हर रविवार एक वृक्ष पुरानी पेंशन बहाली के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि बच्चों की सफलता हमारे वर्तमान की मेहनत का परिणाम है, लेकिन हमारी सेवानिवृत्ति के बाद का भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब सरकार पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करेगी। आज लगाया गया यह पौधा न केवल सुपुत्र की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे उस हक की आवाज भी है जिसे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना चाहते हैं।
बच्चों को बधाई देने पहुंचे अटेवा आजमगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि आज हम सब ने राम प्रताप यादव जी के सुपुत्र को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने आगे बताया कि जैसे पौधा बड़ा होकर सहारा बनता है, वैसे ही पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है।” एनपीएस (NPS) के खिलाफ और ओपीएस (OPS) के पक्ष में जिले भर के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में पहुंचे अटेवा आजमगढ़ के संगठन मंत्री मनोज मौर्य ने बताया कि हर रविवार हम लोग पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सरकार से इस देश के अर्द्धसैनिक बलों के जवानों,शिक्षकों कर्मचारियों,अधिकारियों के सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद करते हैं।
कार्यालय सचिव सुनील सिंह ने बताया कि बताया कि आज हम सभी ने संकल्प लिया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक इसी तरह रचनात्मक तरीकों से विरोध और अपनी मांगों को जारी रखा जाएगा।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री ओंकार ने बताया कि ग्रामीण खबर सफाई कर्मचारी संघ अटेवा के साथ मिलकर अपने हक और हुकुम पुरानी पेंशन की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा और पौधरोपण अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकर्षण करता रहेगा।
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकारनाथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष अटेवा संघर्ष शिक्षक जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर मनोज मौर्य जोगिंदर यादव सुनील सिंह संजय सोनकर संजय यादव पुनीत यादव महेंद्र शर्मा अभय चौहान संजय यादव बृजेश चौहान आदि लोग मौजूद रहे
ग्राम पंचायत हीरा पट्टी
विकासखंड पल्हनी
जनपद आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अघोरदर्शन और शिक्षा दोनों का मूल उद्देश्य मानवमात्र का कल्याण-अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम राम

Sun Apr 19 , 2026
कुलपति के निर्देशन में सुविवि में अघोरपीठ के सहयोग से सम्पन्न हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय आजमगढ़ के परिसर में आयोजित शनिवार देर शाम अघोरदर्शन:शिक्षा में समरसता और मानवीय मूल्यों की स्थापना विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर क्रीं कुण्ड वाराणसी के पीठाधीश्वर महान संत अघोराचार्य […]

You May Like

advertisement