आजमगढ़ : पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को देते थे अंजाम

जिला संवाददाता जय शर्मा

गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
85 हजार रुपये, 3 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बरदह पुलिस ने 17 अप्रैल को राजागंज बाजार के पास 16 अप्रैल को हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 85 हजार रुपये, 3 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को क्षमानंद यादव, निवासी फैजुल्लाहपुर, थाना देवगांव ने थाना बरदह में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, 13 अप्रैल को गोसाईगंज बाजार में दो व्यक्तियों ने उनसे मुलाकात कर रुपये तिगुने करने का लालच दिया। 16 अप्रैल को राजागंज बाजार में 95 हजार रुपये लेकर पहुंचे क्षमानंद को दो अभियुक्तों ने बातों में उलझाया। तभी एक अन्य बाइक पर पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति ने उनका 95 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गया। पीछा करने पर अन्य अभियुक्त भी बाइक से भाग निकले। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शंकर उर्फ उमाशंकर, निवासी कंजहित, थाना देवगांव, अरविंद गौतम, निवासी कमरावा, थाना गम्भीरपुर, राम हरख, निवासी कंजहित, थाना देवगांव, प्रदीप, निवासी अरारा, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़, रामाशीष, निवासी कोसइला, थाना केराकत, जौनपुर, अर्जुन (आरक्षी), निवासी बागपुर, थाना बरदह शामिल है।
पूछताछ में अभियुक्त अरविंद गौतम ने खुलासा किया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को रुपये तिगुने करने का लालच देकर ठगता था। असली नोटों को नकली बताने के लिए बैद्यनाथ के कैप्सूल का पाउडर और पानी का इस्तेमाल कर नोटों को गुलाबी रंग का बनाया जाता था, जिससे लोग धोखे में आ जाते थे। सुनसान जगह पर ग्राहक को बुलाकर, पुलिस की वर्दी में अर्जुन के साथ मिलकर रुपये छीन लिए जाते थे। डर के कारण पीड़ित शिकायत करने से बचते थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ : चोरी के गैस सिलेण्डर व टुल्लू पम्प के साथ एक गिरफ्तार

Sat Apr 19 , 2025
आजमगढ़ : चोरी के गैस सिलेण्डर व टुल्लू पम्प के साथ एक गिरफ्तार जिला संवाददाता जय शर्मा आजमगढ़ : वादी ऋषिदेव पुत्र श्री मिट्ठू राम मु0 बाजार खास नगर पंचायत जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ का एक नया मकान मु0 जामेतुल बनात में मार्डन एरा हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास […]

You May Like

Breaking News

advertisement