आज़मगढ़:परियोजना अधिकारी डूडा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरूक

परियोजना अधिकारी डूडा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरूक

आज़मगढ़।जनपद के नरौली स्थित तमशा फाउंडेशन स्कूल में मिथिलेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित एएलएफ की एक बैठक के अन्तर्गत परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पांडे ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया।
जिसके अन्तर्गत अरविंद पाण्डेय ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाता है। जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय समय पर जागरुक किया जाता है।कई समूहों को मिलाकर एक एएलएफ का गठन होता है जिसकी बैठक में बताया गया कि महिलाएं वर्तमान परिस्थिति में वह कौन सा कार्य कर सकती है जिससे वह स्वयं आत्मनिर्भर हो सके और अपने समूह को आगे बढ़ा सके। लगभग 4 एएलएफ यानी 12 समूहों की महिलाओं को इस कार्यक्रम के दौरान जागरूक किया गया कि आगे आने वाले त्योहारों के दौरान महिलाएं क्या बना सकती है जिसकी आवश्यकता त्योहारों में पड़ती है जो कि बाज़ार में आसानी से बिक जाएं।
डूडा द्वारा इन सामानों को बनाने में जो भी खर्च आएगा उन सभी सामान कि खरीदारी महिलाओं को कराई जाएगी।
इस बैठक में डूडा के सीएमएम रामगोपाल, सहायक जितेंद्र और एरिया लेवल फेडरेशन सहायता समूह की पुस्पा, सावित्री, राधिका, सुमन, नीतू, रेनू, परमावती, ममता, दीपशिखा, निर्जला, सशिलता, सिंधु, रीना, नीलम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

बाइट:- अरविंद पांडेय परियोजना अधिकारी डूडा

बाइट:- मिथिलेश पांडेय भाजपा जिला उपाधयक्ष महिला मोर्चा

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:जनपद वासियों को मिली आंखों के गंभीर रोगों के इलाज की सुविधाएं

Mon Sep 13 , 2021
जनपद वासियों को मिली आंखों के गंभीर रोगों के इलाज की सुविधाएं राज ललित नेत्रालय एंड हॉस्पिटल में गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सोनाली राज सिंह दे रही अपनी सेवाएं आजमगढ़। जनपद वासियों को अब आंख से संबंधित किसी भी गंभीर रोगों के इलाज के लिए अब महानगरों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement