आज़मगढ़:भाजपा कार्यालय पर प्राणों की आहुति देने वाले महान देशभक्त अमर बलिदानी किए गए याद

भाजपा कार्यालय पर प्राणों की आहुति देने वाले महान देशभक्त अमर बलिदानी किए गए याद।

आजमगढ़।देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान देशभक्त अमर बलिदानी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहीद दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में अमर शहीद बलिदानीयों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद वंदे मातरम का नारा लगाते हुए शहीद दिवस मनाया गया। चौरसिया ने बताया कि भगत सिंह महज 23 साल की उम्र मेंदेश को आजाद कराने के लिए हंसते हुए अपने साथी सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी के फंदे पर झूल गए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को इस बात का एहसास कराया कि देश का हर बच्चा हर युवा भारत माता पर मर मिटने को तैयार है बल्कि उन्हें यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि जब क्रांति की ज्वाला युवा जोश से लबरेज होती है वह किसी भी सत्ता हुकूमत को उखाड़ फेंकने का माद्दा रखती है हम सभी युवाओं को देशवासियों को इनसे सीख लेते हुए राष्ट्र को मजबूत करने में अपना सहयोग इनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा धर्मेंद्र सिंह विवेक निषाद दीपक चतुर्वेदी रामचंद्र यादव कुंदन सिंह मन्नू यादव अभिषेक सिंह सोनू भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु हमारे भारत देश के महान क्रांतिकारी लोग थे

Thu Mar 24 , 2022
सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु हमारे भारत देश के महान क्रांतिकारी लोग थे। आजमगढ़। 23 मार्च को समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद आजमगढ़ पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु व समाजवादी विचारधारा युक्त व समाजवाद की अलख जगाने वाले डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर […]

You May Like

advertisement