आज़मगढ़:कभी-कभी पैदा होते हैं कल्याण जैसे व्यक्तित्वके लोग

कल्याण सिंह का निधन हिंदू समाज की अपूरणीय क्षति।

अजमतगढ़ में हुई शोकसभाएम

भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

सगड़ी (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुआ रहे कल्याण सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।
राम जन्मभूमि अयोध्या में राम का भव्य मंदिर उनका संकल्प रहा है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित होकर कार्य करेगा।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ बाजार में रविवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सोनू सिंह, अभिषेक मद्धेशिया,दिवाकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ नीलू, तारकेश्वर ओझा, जगत नारायण गोड, अमरनाथ तिवारी, रणविजय राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक जताया

Mon Aug 23 , 2021
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक जताया कोंच(जालौन) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेता भी काफी दुखी दिखे इस दुखद घटना पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शम्भूदयाल स्वर्णकार कमलेश […]

You May Like

advertisement