आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 05 वर्षीय बच्चे की हत्या का जघन्य अपराध करने वाले अभियुक्त मनीष राम की खोली हिस्ट्रीशीट


पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 05 वर्षीय बच्चे की हत्या का जघन्य अपराध करने वाले अभियुक्त मनीष राम की खोली हिस्ट्रीशीट

आज दिनांक 14.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना रानी की सराय क्षेत्र के 05 वर्षीय कुनाल कुमार के हत्यारे मनीष राम के विरूद्ध थाना रानी की सराय की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिसकी निगरानी की जा रही है।

अभियुक्त का नाम

  1. मनीष राम पुत्र रामनिवास ग्राम जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय आजमगढ़
    पंजीकृत अभियोग
  2. मु0अ0सं0-49/2022 धारा 364ए, 302, 201, 203 भादवि
  3. मु0अ0सं0- 51/22 धारा 307 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

पूर्व का विवरण
वादी श्री अवधेश कुमार पुत्र स्व0 श्री कोमल राम ग्राम जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनाँक 11.02.2022 को समय करीब 4.30 बजे मेरा पुत्र कुनाल कुमार उम्र करीब 5 वर्ष जो घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था कि खेलते खेलते कही चला गया काफी खोजबीन किया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली ।
वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-49/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

 अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 51/22 धारा 307 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0-49/2022 धारा 363 भादवि का लोप कर अभियोग में धारा 364ए, 302, 201, 203 भादवि की बढोत्तरी की गई।
*अभियोग में आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है*। अभियुक्त जेल में है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 2 मई से मैराथन दौरा, जिला प्रशासन को 1 दिन पहले ही दी जाएगी दौरे की जानकारी, बदलते रहेगा कार्यक्रम

Thu Apr 14 , 2022
जांजगीर चांपा, 14 अप्रैल, 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मई  से प्रदेश के सभी विधानसभाओं का मैराथन दौरा करेंगे । प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं । खास बात है कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं होगी, जिला प्रशासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement