आजमगढ़: किशोरी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

आजमगढ़ किशोरी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उक्त युवक पर आ है। किशोरी के शव को पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी की हत्या करने का आरोप लगा था गन्ने के खेत से बरामद किया था।

बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के मांगुरगढ़ गांव में गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान सेल्हरापट्टी गांव निवासी मुन्नी निषाद पुत्री पृथ्वीपाल निषाद के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जतायी है। परिजन ने गांव के एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
परिजनों के आरोप पर पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह अतरौलिया क्षेत्र में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपित युवक घायल हो गया। घायल युवक अजय निषाद पुत्र मंटू निषाद को पुलिस एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया है।

बाइट अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक

संवाददाता रामजीत

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ह्यूमन राइट्स सेल ने 30 से अधिक बन्दी महिलाओं के जन्माष्टमी पर्व पर फलाहार का किया प्रबंध

Sat Aug 20 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 फरीदाबाद 20 अगस्त : जन्माष्टमी पर्व पर महिला बन्दी सुधार गृह में 30 व्रती महिलाओं के लिए सेगारी व फलाहार की व्यवस्था की गई।राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, (ह्यूमन राइट्स सेल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग ने बताया की 19 अगस्त […]

You May Like

advertisement