आजमगढ़।दीवानी कचहरी में बम की सूचना पर मचा हड़कंप कचहरी परिसर को कराया गया खाली बम निरोधक दस्ता डाक एस्कॉर्ट टीम परिसर की कर रही है सघन तलाशी

आजमगढ़।दीवानी कचहरी में बम की सूचना पर मचा हड़कंप कचहरी परिसर को कराया गया खाली बम निरोधक दस्ता डाक एस्कॉर्ट टीम परिसर की कर रही है सघन तलाशी

आजमगढ़। दीवानी कचहरी में सोमवार को सुबह बम होने की सूचना से अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य द्वारों को सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी है। हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और वाहन पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में खुलेंगे पांच नए बैंक, 31 मार्च तक शुरू करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Mon Feb 16 , 2026
निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें- कलेक्टर श्री क्षीरसागर उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026/ जिले में 31 मार्च तक पांच नए बैंकों की शुरूआत होगी, जिसके लिए भवनों में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से में यश बैंक, भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत नारायणपुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement