टेली मानस कार्यक्रम में आजमगढ़ ने भरी लंबी छलांगप्रदेश रैंकिंग में अंतिम पायदान से पहुँचा 42वें स्थान पर

                            

टेली मानस कार्यक्रम में आजमगढ़ ने भरी लंबी छलांग
प्रदेश रैंकिंग में अंतिम पायदान से पहुँचा 42वें स्थान पर

“यह उपलब्धि रुकने के लिए नहीं, बल्कि सर्वोच्च स्थान तक पहुँचने की प्रेरणा है” — सीएमओ

  राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टेली मानस कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए प्रदेश स्तर की रैंकिंग में अंतिम पायदान से ऊपर उठकर 42वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन लाल एवं उनकी पूरी टीम की सराहना की।
  मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि विगत एक महीने के अथक परिश्रम, निरंतर मॉनिटरिंग एवं कुशल रणनीति के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जिस समर्पण, सूझ-बूझ एवं टीम भावना के साथ कार्य किया गया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
   डॉ. वर्मा ने कहा कि 42वें स्थान पर पहुँचना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इससे संतुष्ट होकर बैठ जाना उद्देश्य नहीं है। बल्कि यह उपलब्धि पूरी टीम को और अधिक मेहनत करने तथा जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि टीम का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और यदि इसी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहा तो आने वाले समय में आजमगढ़ प्रदेश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जनपदों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
  उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूत नेतृत्व, बेहतर समन्वय और टीम भावना अत्यंत आवश्यक होती है। जब पूरी टीम लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करती है तो कठिन से कठिन उपलब्धियाँ भी हासिल की जा सकती हैं।
   मुख्य चिकित्साधिकारी ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में केवल टेली मानस कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली सभी बीमारियों के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुविधाएँ पहुँचाई जा सकें।
 उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ तेजी से घर-घर तक पहुँच रही हैं। ऐसे में लोगों को समय रहते जागरूक करना, नियमित जांच कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है।
 उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना भी है। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

                                   (डॉ. एन.आर. वर्मा)
                                 मुख्य चिकित्साधिकारी
                                         आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon May 25 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 25 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान पूर्ण गुरु से ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा लेता है, तो उसके अंदर का अज्ञान और अंधेरा दूर हो जाता है और वह अपने असली आध्यात्मिक स्वरूप को पहचान लेता है। गुरु भक्ति इंसान के जीवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement