संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के पर्यवेक्षकों का आजमगढ़ दौरा संपन्न

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के पर्यवेक्षकों का आजमगढ़ दौरा संपन्न

आजमगढ़, 21 अगस्त 2026।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आजमगढ़ जनपद में केंद्रीय एवं प्रादेशिक पर्यवेक्षकों का 12 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक चला दस दिवसीय दौरा आज संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों एवं 22 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों के साथ कुल 14 बैठकें आयोजित की गईं।

अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन के लिए उपयुक्त नेतृत्व के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों ने व्यापक संवाद किया।

इस संगठन सृजन अभियान के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शाकिर सनादी, राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार तथा प्रादेशिक पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल; डॉ. अमित कुमार राय, चेयरमैन, शिक्षक कांग्रेस; एवं बृजेश सिंह गाट, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, बलिया ने जनपद का दौरा किया।

जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 16 आवेदन तथा शहर अध्यक्ष पद के लिए 02 आवेदन प्राप्त हुए। पर्यवेक्षकों द्वारा सभी आवेदकों का व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार लिया गया। इसके साथ ही आवेदकों की संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता, सामाजिक जुड़ाव एवं अन्य संबंधित पहलुओं के बारे में विभिन्न स्रोतों से भी जानकारी जुटाई गई।

पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों से मिले सुझावों और फीडबैक को भी संकलित किया। प्राप्त सभी जानकारियों और साक्षात्कार के आधार पर पर्यवेक्षक अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसके आधार पर संगठनात्मक नियुक्तियों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देना तथा आने वाले समय में पार्टी को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाना है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु भैया की सरकार

Fri Aug 21 , 2026
महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, रक्षाबंधन पर पूरी हो रही छोटी-छोटी खुशियां धमतरी, 21 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से धमतरी जिले की महिलाओं के […]

You May Like

advertisement