आज़मगढ़: वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार


थाना- अतरौलिया
वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

  1. पूर्व का विवरण- वादी अनिल कुमार बर्नवाल पुत्र स्व0 कन्हैयालाल बर्नवाल निवासी कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ के छोटे भाई (मृतक) अशोक बर्नवाल उम्र लगभग 45 वर्ष दिनांक 19.08.22 को रात्रि मे अपने कमरे में गये सोने गये और फांसी लगाकर अपनी जान दे दिये। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 20.08.22 को मु0अ0सं0 298/22 धारा 306/406/506 IPC पंजीकृत हुआ था। जिसमें विवेचना के दौरान वादी मुकदमा, मृतक अशोक बर्नवाल के लड़के प्रियांशू बर्नवाल, अन्य गवाहों के बयान व वीड़ियो फुटेज के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक अशोक बर्नवाल ने अभियुक्तगण विनोद कुमार सोनकर पुत्र मोहन लाल सोनकर निवासी कस्बा अतरौलिया सदर बाजार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, शिवबचन यादव पुत्र स्व0 रामप्रताप यादव निवासी ग्राम भोराजपुर कला थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ व जितेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र स्व0 संतदेव सिंह निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ से काफी पैसा सूद पर लिया था। जिसका ब्याज काफी ज्यादा हो गया था। जिसकी वसूली के लिये अभियुक्तगण बार बार उनके ऊपर नाजायज दबाव बनाकर प्रताड़ित करते रहते थे। उसी से तंग आकर अशोक बर्नवाल ने दिनांक 19.08.22 को आत्महत्या कर लिया था।
  2. गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 15.03.2023 को उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.विनोद कुमार सोनकर पुत्र मोहन लाल निवासी कस्बा अतरौलिया सदर बजार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2.शिव वचन यादव पुत्र स्व0 राम प्रताप यादव निवासी भोराजपुर कला थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 3.जितेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 संतदेव सिंह निवासी इटाय़ल भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 10.45 बजे पुलिस हिरासत लिया गया। गिफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
    पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 298/22 धारा 306/506 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    1.विनोद कुमार सोनकर पुत्र मोहन लाल निवासी कस्बा अतरौलिया
    2.शिव वचन यादव पुत्र स्व0 राम प्रताप यादव निवासी भोराजपुर कला
    3.जितेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 संतदेव सिंह निवासी इटाय़ल भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
  3. उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक 2. का0 मुन्दन कुमार 3.महिला का0 स्वाती थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने "लैंगिक दुराचारी आपराधिक गैंग" के रूप में 2 जघन्य अपराधियों को किया सूचीबद्ध</em>

Sun Mar 26 , 2023
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने “लैंगिक दुराचारी आपराधिक गैंग” के रूप में 2 जघन्य अपराधियों को किया सूचीबद्ध ➡️दिनांक- 25.03.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा➡️ अभियुक्त आशीष सरोज पुत्र राकेश सरोज निवासी सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व […]

You May Like

Breaking News

advertisement