आज़मगढ़:किसके सिर सजेगा ताज, कौन बनेगा आजमगढ़ जनपद का प्रथम नागरिक फैसला होगा आज


विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बूढ़नपुर आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह आज तय हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद और सपा प्रत्याशी विजय यादव के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों के पक्ष में जिला पंचायत सदस्य अपनी पसंद के अनुसार आज शनिवार को मतदान करेंगे। अपराह्न 3 बजे के बाद मतों की गिनती कर नए जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण कुर्सी को लेकर चुनाव अब अंतिम दौर में है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रुप में जाना जाता आजमगढ़ जनपद के इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बता दे कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जिले के जाने-माने दिग्गज नेता तथा सपा सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव तथा भारतीय जनता पार्टी से 2015 के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तथा भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैयालाल निषाद के पुत्र संजय निषाद के बीच आमने सामने की लड़ाई है। राजनीति की विषात पर दोनों दिग्गजों ने अपना अपना चौसर बिछा रखा है। अब देखना यह है कि राजनीति की इस बिसात में बाजी किसके हाथ लगती है। क्या समाजवादी पार्टी अपना किला बचा पाएगी या सत्तारूढ़ भाजपा सपा के इस मजबूत किले में सेंध मारने में सफल हो पाएगी। यह तो वक्त ही बताएगा बावजूद इसके भाजपा ने मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
इस बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज 3 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने का मौका मिलेगा। अपराह्न 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चल सकेगी। इसके बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती समीक्षा शर्मा ने आज इस स्कूल की सेवा करते हुए 4 वर्ष पूरे किए

Sat Jul 3 , 2021
मोगा 03 जुलाई (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) -आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती समीक्षा शर्मा ने आज इस स्कूल की सेवा करते हुए 4 वर्ष पूरे किए हैं।इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्यों ने गुलदस्ता देकर मैडम को सम्मानित किया! अपने मेहनती स्वभाव से इन्होंने इस […]

You May Like

advertisement