आज़मगढ़:आम आदमी पार्टी गोविंद दुबे को नगर अध्यक्ष बनाकर कराया शपथ ग्रहण

आजमगढ़| आज 22 जून 2021 दिन मंगलवार को हाइडिल चौराहा स्थित साक्षी होटल में आम आदमी पार्टी आजमगढ़ जिला इकाई एवं पूर्व में पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक आम आदमी पार्टी उ.प्र.नेतृत्व के निर्देश पर साक्षी होटल सिधारी में नियत की गई है। जिसके बाद एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया की निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बदल कर नए कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जिले के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा स्तरीय समितियों के पुनर्गठन और प्रत्येक विधानसभा में 20 बूथ पर एक सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए। जिले में प्रकोष्ठ की क्या स्थिति है उसकी समीक्षा एवं पुनर्गठन किया गया।विधानसभा स्तर तक सभी प्रकोष्ठ के संगठन निर्माण सुनिश्चित किए गए।बूथ स्तर तक का संगठन निर्माण के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई।
बैठक के बाद आम आदमी पार्टी में गोविंद दुबे को नगर अध्यक्ष बनाया गया।जिसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव द्वारा फूलो का गुलदस्ता और स्कार्फ भेंट किया गया और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:9 महीने से विद्युत संविदाकर्मियों का रुका वेतन

Tue Jun 22 , 2021
आजमगढ़ : विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के संविदाकर्मियों ने दिनांक 22/06/2021 दिन मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय आजमगढ़ स्थित सिधारी हाइडिल पर पहुंच कर संविदाकर्मियों ने अपनी 9 महीने से रुके हुए वेतन के संबंध में मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और संगठन […]

You May Like

advertisement