आज़मगढ़:अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की समस्याओं से जुड़ा एक भी प्रश्न संसद में नहीं उठाया – मनोज तिवारी

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की समस्याओं से जुड़ा एक भी प्रश्न संसद में नहीं उठाया – मनोज तिवारी

दिनेश लाल निरहुआ के लिए मनोज तिवारी किया रोड शो

आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़े अरमानों से अखिलेश यादव को अपना सांसद चुना था। लेकिन अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की समस्याओं से जुड़ा एक भी प्रश्न संसद में नहीं उठाया। हम भी सांसद हैं हमने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनको हल कराने का कार्य किया 14 हजार करोड़ रुपए मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में खर्च किया। समाजवादी पार्टी के लोग आजमगढ़ से केवल वोट लेने का कार्य कर रहे हैं लेकिन आजमगढ़ के विकास के लिए आजमगढ़ की जरूरत को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं अब आजमगढ़ का अरमान समाजवादी पार्टी के साथ टूट गया है। भोजपुरी माटी के लाल दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ की जनता इस उपचुनाव में अवसर दे। जो काम आज तक नहीं हुआ आजमगढ़ की जनता के लिए वह काम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दो वर्षों में ही कर के दिखाएंगे।
जो लोग दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को नचनिया कहकर अपमान कर रहे हैं वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान कर रहे हैं भगवान शंकर और भगवान श्रीकृष्ण जिन्होंने अपनी बांसुरी की धुन पर समस्त संसार को नचाया था यह उनका अपमान कर रहे हैं।
पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजमगढ़ की बात नहीं कर रहे हैं वह अपराधियों पर हो रही कार्यवाही को गलत बता रहे हैं। वोट आजमगढ़ से लेंगे और कार्य सैफई में करेंगे। इन राजनैतिक लूटेरों को सबक सिखाने का कार्य आजमगढ़ की जनता करेगी। आजमगढ़ के लोग एक परिवार और एक पार्टी से आजमगढ़ को मुक्ति दिलाकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को लोकसभा उपचुनाव में जिताकर संसद में भेजना का कार्य करने जा रहे हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय लक्ष्मी गौतम ,गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय भी मौजूद रहे। आईये आपको सुनते हैं रोड से पहले क्या कुछ कहा मनोज तिवारी ने

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: गहतोड़ी को बनाया गया वन विकास निगम का अध्यक्ष, सीएम के लिए सीट छोड़ने का मिला इनाम,

Thu Jun 16 , 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले चंपावत के विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी को सरकार ने किया एडजेस्ट । उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी। कैलाश गहतोड़ी को मंत्री स्तर का मिला दर्जा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत […]

You May Like

Breaking News

advertisement