आज़मगढ़:अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला सपा करेगी भाजपा को लाक

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला सपा करेगी भाजपा को लाक

ओमप्रकाश राजभर ने खोला था भाजपा का दरवाजा, अब वही बन्द करेंगे दरवाजा, सपा लगाएंगे लॉक

आजमगढ़22 मिनट पहले पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना।

आजमगढ़ :पुलिस लाईन पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस समारोह में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के बाद आजमगढ़ पहु्ंचे। अखिलेश यादव का यह दौरा दो दिन का है। आज सपा के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद कल जिले के 130 मेधावियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के साथ सपा का गठबंधन इतिहास रचेगा और साथ में लड़कर यूपी को बचाने का काम होगा। आज की महा रैली में उमड़े जनसैलाब में जो उत्साह देखने को मिला वह निर्णायक साबित होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग बाबा साहब के विचारधारा को बचाना चाहते हैं वह सभी आए हुए थे। यह गठबंधन प्रदेश की खुशहाली व बदलाव के लिए है।सपा लॉक करेगी भाजपा का दरवाजा
अखिलेश यादव ने कहा कि जो भाजपा का दरवाजा ओमप्रकाश राजभर ने खोला था अब उसी दरवाजे को ओम प्रकाश राजभर बन्द करेंगे और समाजवादी पार्टी उस दरवाजे पर लॉक लगाने का काम करेगी। और आज जिस तरह से मऊ में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी उससे साफ दिख रहा है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

आजमगढ़ इटावा हमारे लिए एक जैसा
EX CM अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जिले में न आने के सवाल पर कहा कि हमारे लिए आजमगढ़ व इटावा एक जैसा है। यह सरकार बनाने का चुनाव है। आजमगढ़ हमारे लिए नया नही है। पूर्वांचल की जनता अपने सम्मान को समझती है, और इस बार के विधानसभा के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। ये प्रदेश की जनता दिखा दे गी|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

Wed Oct 27 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न आजमगढ़।भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पुनीत यादव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह व जयनाथ सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा मौजूद रहे। पुनीत यादव ने सभी कार्यक्रमों की विस्तार […]

You May Like

advertisement