आज़मगढ़:अटेवा ने निकाली पदयात्रा, 21 नवंबर को लखनऊ घेरने की दी चेतावनी

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

अटेवा ने निकाली पदयात्रा, 21 नवंबर को लखनऊ घेरने की दी चेतावनी।

आजमगढ़। जनपद में पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्षरत अटेवा के राष्ट्रीय आह्वाहन पर अटेवा से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा निकालकर सरकार से निजीकरण को समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। पदयात्रा के दौरान योगी जी अपना पत्र याद करो-पुरानी पेंशन बहाल करो, एनपीएस गो बैक, निजीकरण एनपीएस-हो बर्बाद हो बर्बाद, जो पेंशन की बात करेगा वही प्रदेश में राज करेगा, आदि नारों की तख्तियां लेकर पेंशनविहीनो तथा निजीकरण के विरोधियों का एक बहुत बड़ा हुजूम आजमगढ़ की सड़कों पर निकला, सभी विभागों के सदस्य अपने बैनर के साथ अटेवा के इस कार्यक्रम के समर्थन में जुटे, जिले के सभी ब्लॉकों के अटेवा इकाईयों शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाल करो का बैनर लेकर पदयात्रा में शामिल हुए । पदयात्रा डीएवी इंटर कॉलेज स्थित गांधी तिराहा से निकाली गई तथा कलेक्ट्रेट आजमगढ़ पर पेंशन बहाल करने के लिए निजी करण को बंद के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। अटेवा के जिला संयोजक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि निजीकरण तथा एनपीएस के विरोध में आज हम सड़क पर हैं, सरकार को पुरानी पेंशन बहाली पर विचार करना होगा, निजीकरण को तत्काल बंद करना होगा।

बाइट:- सुभाष यादव

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त : निर्मला भारती

Sat Oct 23 , 2021
प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त : निर्मला भारती मेंहनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में सत्ता परिवर्तन का संकल्प दिलाते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मला भारती ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से जहां […]

You May Like

advertisement