आज़मगढ़:आजमगढ़ शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में दिखी भक्तों की भारी भीड़

संवाददाता रामजीत

आजमगढ़ शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में दिखी भक्तों की भारी भीड़

आजमगढ़ में शारदीय
नवरात्र महापर्व के शुभारम्भ पर गुरुवार को जनपद के देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर उन्हें चुनरी व नारियल का गोला अर्पित किया। इस मौके पर सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना भी की। ज्यादातर दुर्गा मंदिरों में महिला, पुरुष, बच्चे-बूढ़े पूजा करते दिखाई दिए। हर जगह मेला जैसा माहौल नजर आया।
शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी मंदिर में मां के दर्शन करने को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी थी। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां का अभिषेक कर श्रंगार किया गया और आरती की। इसके बाद दर्शनार्थियों को लिए माता का दरबार लगा दिया गया। इसी तरह शहर के बड़ादेव, काली चौरा, रैदोपुर, सिधारी आदि क्षेत्रो में मंदिरों में विराजमान देवी के दर्शन पूजन को भक्त उमड़ पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में निजामाबाद स्थित शीतला मंदिर, पल्हना स्थित देवी दरबार में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। निजामाबाद स्थित शीतला मंदिर में भी भीड़ नजर आई। हालांकि इस बार बारिश के चलते मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त था और पानी लगा था लेकिन यह भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं पाई। शीतला मंदिर को लेकर काफी किंवदंतियां प्रचलित हैं। लोगों की कई मान्यताएं हैं लेकिन आस्था एक बराबर है। शुक्रवार और सोमवार को महिलाएं यहां पर कढ़ाई भी चढ़ाती हैं। सावन मास में भी इस स्थान पर भारी भीड़ उमड़ती है

बाइट योगेश तिवारी पुजारी

दर्शनार्थी

संवाददाता रामजीत आज़मगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:शिक्षा स्तर और अभिभावकों की भूमिका

Thu Oct 7 , 2021
शिक्षा स्तर और अभिभावकों की भूमिका शिक्षाशास्त्रियों के अनुसार शिक्षा एक त्रिध्रुवीय प्रक्रिया है।जिसके विद्यार्थी,शिक्षक और अभिभावक रूपी समाज तीन अंग होते हैं।बालक के सर्वांगीण विकास हेतु जहाँ विद्यालय का स्वस्थ और उत्तम परिवेश से युक्त नवाचारों से अभिप्रेरित शिक्षण प्रविधियां महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं वहीं उनके घर का परिवेश,उनकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement