आज़मगढ़:भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जयंती

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जयंती

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जयंती। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक कुशल संगठन करता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती प्रति वर्ष की भांति 25 सितंबर को मनाई जाती है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही एकात्ममानववाद दर्शन दिया भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग अंत्योदय पर चलकर गरीबों किसानों महिलाओं युवाओं के उत्थान कर रही है।आज उनके जयंती के अवसर पर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में उत्थान लाना ही हमारा उद्देश्य है। जिससे ही राष्ट्र का उत्थान सम्भव है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे दो धोती दो कुर्ते और दो वक्त का भोजन ही मेरी आवश्यकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है।भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों गरीबों महिलाओं किसानों युवाओं तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह, बृजेश यादव, अवनीश मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, महेंद्र मौर्य, राजेश सिंह महुवारी, संजय यादव, जूही श्रीवास्तव, विनय प्रकाश गुप्ता, इस्माइल फारुकी, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, मृगांकशेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह सोनू,राजीव शुक्ला, सुनील मिश्रा, राम प्रताप सिंह मोनू, पवन देव त्रिपाठी, मनीष सिंह, शफ्कत रिजवी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट:- ध्रुव सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:वरिष्ठ पत्रकार एम एन सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

Sat Sep 25 , 2021
वरिष्ठ पत्रकार एम एन सिन्हा को दी श्रद्धांजलि पूर्णिया संवाददाता स्थानीय एस के मिशन स्कूल में पुर्णिया के वरिष्ठ पत्रकार, समाज सेवी, उपाध्यक्ष “बॉल उद्यान समिति” स्व० एम० एन सिन्हा के निधन पे श्रद्धांजलि सभा रखी गई। समिति के अध्यक्ष श्री अजय सिन्हा ने तथा उपस्थित समिति के सदस्यों ने […]

You May Like

advertisement