आज़मगढ़:कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी, पेंसनर अधिकारी मंच उ०प० आजमगढ़ ने प्रांतीय आह्वाहन पर निकाली मोटरसाइकिल महारैली

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी, पेंसनर अधिकारी मंच उ०प० आजमगढ़ ने प्रांतीय आह्वाहन पर निकाली मोटरसाइकिल महारैली

आजमगढ़। दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को शिक्षक कर्मचारी अधिकारियों पेंशनर अधिकार मंच के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर कर्मचारियों शिक्षकों शिक्षामित्र को अनुदेशकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली डीएवी इंटर कॉलेज से निकल कर रैदो पुर चौराहा होते हुए स्टेट बैंक होकर नरौली होते हुए पी डब्लू डी ऑफिस से आगे बढ़ते हुए बवाली मोड़ चौराहे विकास भवन नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट भवन पर समाप्त किया ।
रैली को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि सरकार की शिक्षकों की पुरानी पेंशन को समाप्त करके शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है ।
अधिकार मंच अपने संघर्ष के बूते पुरानी पेंशन बहाल करके ही दम लेगा।
मंच के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि 2019 में राजस्व परिषद की संस्तुति के बाद ही वेतन उच्चरण का आदेश आज तक निर्गत नहीं हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि नई पेंशन कोई भी नहीं है यह अधिकार हमारा है। अगर नई पेंशन इतनी अच्छी होती तो एमपी और एमएलए क्यों नहीं लेते।
मंडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह ने कहा कि सरकारों का ध्यान सिर्फ शिक्षक कर्मचारियों का करना है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंच को संबोधित करते हुए हरिहर सिंह प्रवीण राय और कृष्ण कुमार उपाध्याय ने एक सुर में कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक संगठन चुप नहीं बैठेगा।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं हृषिकेश मिश्र ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक संगठन ईट से ईट बजा देगा।
संगठन को विभिन्न संगठनों के वक्ताओं ने भी संबोधित किया वक्ताओं के क्रम में विजय कुमार सिंह कुशवाह यादव संजय कुमार पांडे दुर्गा प्रसाद राय प्रकाश नारायण अकेला अवधेश त्रिपाठी अनिल तिवारी आशुतोष सिंह चंद्रभान यादव आदि ने संबोधित किया मोटरसाइकिल रैली में सूबेदार यादव, सत्यवीर सिंह, रमाकांत, योगेंद्र यादव, अरविंद तिवारी, लालधारी यादव, आलोक राय, रामदुलार चौहान, अध्यक्ष सीनियर बेसिक इंद्रासन सिंह, धर्मेंद्र शास्त्री, संजय पांडे, डिप्लोमा इंजीनियर संजय यादव, प्रभात सिंह, मातृ शिशु आईसीडीएस जनपद अध्यक्ष रीता सिंह, सिंचाई संघ के गजेश यादव, आईआईटी संघ से रविंद्र यादव पीडब्ल्यू से रामू श्यामू यादव, चंद्रजीत यादव मंत्री, लेखपाल संघ के जिला मंत्री पंकज अस्थाना, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा यादव, सफाई कर्मचारी एपीओ संघ के गजेंद्र सिंह, हरेंद्र शर्मा सिंचाई विभाग डीआरडीए के अशोक श्रीवास्तव, श्रम विभाग में बबलू पांडे, शांति शरण सिंह, ग्राम पंचायत अवधेश सिंह, राजस्व संग्रह अमीन संघ अनिल कुमार, जिला मंत्री सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव तथा समस्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जिला मंत्री मंत्री व सम्मानित शिक्षक गण कर्मचारी गण एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु सिंह, पंकज लता मिश्रा, रीता मौर्य भी उपस्थित रहे। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार पांडे सहित सैकड़ों भक्तों ने रैली को संबोधित करते हुए जुलूस निकाला। अंत में संरक्षक बृजेश राय ने जुलूस को संपन्न होने पर समस्त कर्मचारी बंधुओं शिक्षक साथियों अमीन संघ लेखपाल संघ सफाई कर्मी सिंचाई विभाग पीडब्ल्यू विभाग कलेक्ट्रेट विभाग सहित समस्त कर्मचारी संगठनों का हृदय से आभार ज्ञापित किया और प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:मोदी क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Wed Oct 6 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक मोदी क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन आजमगढ़।शहर के ब्रहम्स्थान मुहल्ला स्थित इलाहाबाद एकेडमी में मोदी क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। बतादे कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में ब्रहम्स्थान मुहल्ले में स्थित इलाहाबाद एकेडमी में आयोजित मोदी क्वीज प्रतियोगिता मंे […]

You May Like

Breaking News

advertisement