आज़मगढ़:जन विश्वास यात्रा सर्किट हाउस से हुआ शुभारंभ

जन विश्वास यात्रा सर्किट हाउस से हुआ शुभारंभ

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रही जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार को आजमगढ़ सदर विधानसभा के पल्हनी मंडल में सर्किट हाउस से शुरू हुई। जन विश्वास यात्रा मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी, केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद व श्रीराम चौहान , प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, आनन्द दूबे, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह मंडल अध्यक्ष बाबूराम चौहान जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ अपने मार्ग में अपार जनसमर्थन को समेटते हुए शर्किट हाउस से बेलईसा पहुंची जहां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। बेलईसा से छतवारा पहुंचने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत किया गया। सिधारी पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। शारदा चौराहे पर विनीत सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। विवेकानंद चौराहे पर विनय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। दीनदयाल चौराहे पर राकेश सिंह के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर राजेश सिंह के नेतृत्व में विश्राम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रैदोपुर स्थिति त्रिमूर्ति चौराहे पर प्रवीण सिंह के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप और सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर जन विश्वास यात्रा गांधी तिराहा पहुंची जहां मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जन विश्वास यात्रा का अग्रसेन चौराहे पर चंडिका नन्दन सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। चौक पर शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। तकिया पर फरहान खान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। पहाड़पुर में विनायक सरदार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। हर्रा की चुंगी स्थित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मंयंक गुप्ता के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। हाफिजपुर चौराहे पर संजय यादव के नेतृत्व में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अंजान शहीद में चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जीयनपुर में शहीद रामसमूझ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जीयनपुर में जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बड़ागांव में शहीद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर जन विश्वास यात्रा लाटघाट पहुंची जहां जिला मंत्री नागेंद्र पटेल के संयोजन में जन सभा हुई। काखभार में विजय पटेल के नेतृत्व में और महुला में कमलेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत के बाद जन विश्वास यात्रा आगे बढ़ गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आजमगढ़ में कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह और जबरदस्त समर्थन देख लग रहा हैआजमगढ़ पूरा भगवामय हो गया है आनेवाले विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की दसों विधानसभा में कमल खिलेगा। भाजपा सरकार ने मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में गरीबों को आवास योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महीने में दो बार मुफ्त राशन आदि अनेकों योजनाओं का सीधा लाभ दिया है। आजमगढ़ में सपा बसपा के पैरों तले से जमीन खिसक गई है।
केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।हमारी सरकार ने अपने हर वादे को पूरा किया है । माफियाराज खत्म किया है।हमारी सरकार ने देश व प्रदेश का ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने के लिए मन बना चुकी हैं ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा में मिल रहा है जनता का जोरदार समर्थन । लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दसों विधानसभा में कमल खिलाकर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनने जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गांव गरीब किसान नवजवानों महिलाओं के लिए काम किया है जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हुआ है। उयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, अनुच्छेद 370और035ए को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। जनता भाजपा सरकार से प्रसन्न हैं। इस बार सदर विधानसभा समेत आजमगढ़ की दसों विधानसभा में कमल खिलाने वाला है और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनाने वाली है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:हथकरघा बुनकर उद्योग बढ़ावा को लेकर बीसी सखी योजना हुई लांच

Thu Dec 23 , 2021
हथकरघा बुनकर उद्योग बढ़ावा को लेकर बीसी सखी योजना हुई लांच आजमगढ़ 23 दिसम्बर-उ0प्र0 सरकार के अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, श्री मनोज कुमार सिंह ने आज हथकरघा बुनकर विपणन केन्द्र, मुबारकपुर में हथकरघा बुनकर सभा की अध्यक्षता की गयी।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने हथकरघा बुनकर सभा […]

You May Like

Breaking News

advertisement